पुलिस पेपर लीक मामला: निष्पक्ष जाँच के लिए DGP हटाना बेहद जरूरी - सोलंकी

Local News
•
26 May 2022
•
17 views
पुलिस पेपर लीक मामला: निष्पक्ष जाँच के लिए DGP हटाना बेहद जरूरी - सोलंकी

नाहन - हिमाचल प्रदेश में पुलिस पेपर लीक मामले को लेकर युवा कांग्रेस का क्रमिक अनशन लगातार जारी है नाहन में भी आज क्रमिक अनशन के नौवें दिन युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता क्रमिक अनशन पर बैठे रहे। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव अजय सोलंकी युवा कांग्रेस को समर्थन देने के लिए अनशन स्थल पर पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता अजय सोलंकी ने कहा कि जायज मांग को लेकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता क्रमिक अनशन पर बैठे हुए मगर सरकार इनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। युवा कांग्रेस की मांग का समर्थन करते हुए अजय सोलंकी ने कहा कि जब तक DGP हिमाचल प्रदेश को पद से नहीं हटाया जाता तब  तक निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं की जा सकती मगर डीजीपी हिमाचल अपने पद पर बैठे हुए हैं ऐसे में यहां निष्पक्ष जांच नहीं हो पा रही है।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि कि इस पूरे मामले में सिर्फ अभ्यर्थियों को पकड़ा जा रहा है और बड़े लोगों को बचाने की कोशिश यहां पर की जा रही। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण में बड़े स्तर पर अधिकारियों की मिलीभगत है ऐसे में यहां उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है ताकि पेपर लीक करने वाले मुख्य आरोपी सामने आ सके।

Related posts