नाहन में स्वच्छता को लेकर कार्यशाला, अधिकारियों व कर्मचारियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प

Local News
•
10 Dec 2025
•
13 views
नाहन में स्वच्छता को लेकर कार्यशाला, अधिकारियों व कर्मचारियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प

नाहन: स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत शहरी विकास निदेशालय, हिमाचल प्रदेश द्वारा आज नगर परिषद नाहन के मीटिंग हॉल में “ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर परिषद नाहन के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर सचिव अजय गर्ग भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस कार्यशाला में नगर परिषद नाहन, नगर परिषद पांवटा साहिब एवं नगर पंचायत राजगढ़ के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इसके साथ ही नाहन शहर के विभिन्न स्कूलों के शिक्षक तथा कॉलेजों के प्रोफेसरों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को ठोस एवं तरल अपशिष्ट के वैज्ञानिक प्रबंधन, स्रोत-स्तर पर कचरा पृथक्करण, स्वच्छता के मानकों और व्यवहार परिवर्तन संचार (IEC) से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

शहरी विकास निदेशालय द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम हिमालयन इंस्टिट्यूट फॉर एनवायरनमेंट, डवलपमेंट एण्ड रिसर्च, रानीताल (SKP) देहरादून, उत्तराखंड के विशेषज्ञों द्वारा संचालित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने शहरों को स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त बनाने के लिए संयुक्त रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

Related posts