ड्रॉप्स ऑफ़ हॉप्स के सदस्य हरजीत सिंह उर्फ़ शैम्पी भाई ने 25वीं बार किया रक्तदान, मरीज को मिला जीवनदान

Local News
30 Mar 2026
10 views
ड्रॉप्स ऑफ़ हॉप्स के सदस्य हरजीत सिंह उर्फ़ शैम्पी भाई ने 25वीं बार किया रक्तदान, मरीज को मिला जीवनदान

नाहन :  ड्रॉप्स ऑफ़ हॉप्स के सक्रिय सदस्य हरजीत सिंह ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए O नेगेटिव (प्लेटलेट्स) रक्तदान कर एक मरीज की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ड्रॉप्स ऑफ़ हॉप्स सोसायटी के अध्यक्ष ईशान राव ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार रात को सोसाइटी को सूचना प्राप्त हुई कि नाहन के वार्ड नंबर 5 हाउसिंग बोर्ड के एक मरीज को अत्यंत आपातकालीन स्थिति में अलकेमिस्ट पंचकूला में सोमवार सुबह O नेगेटिव रक्त की आवश्यकता है। मरीज हीमोग्लोबिन की कमी से जूझ रहा था और उसका हार्ट का ऑपरेशन होना था।

ईशान राव ने बताया कि सूचना मिलते ही हरजीत सिंह तुरंत रक्तदान के लिए तैयार हो गए जिसके बाद उनकी बात तुरंत मरीज के परिजनों से करवाई गई। बिना समय गंवाए सोमवार को 30 मार्च की सुबह हरजीत सिंह नाहन से पंचकूला पहुंचे और रक्तदान कर मरीज को नया जीवन प्रदान किया।

जानकारी के अनुसार हरजीत सिंह का यह 25वां रक्तदान है और वे हमेशा किसी भी अस्पताल में जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करने के लिए तत्पर रहते हैं।  हरजीत सोसाइटी के एक सक्रिय सदस्य के रूप में सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और दिन-रात मानव सेवा के लिए तैयार रहते हैं। 

Related posts