कालाआम्ब में नशीली कैप्सूलों के साथ एक गिरफ्तार, 22 तक पुलिस रिमांड में आरोपी 

Local News
•
19 Dec 2025
•
15 views
कालाआम्ब में नशीली कैप्सूलों के साथ एक गिरफ्तार, 22 तक पुलिस रिमांड में आरोपी 

नाहन : कालाअम्ब पुलिस स्टेशन की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर हरियाणा निवासी एक नशे के तस्कर को उस वक्त धर दबोचा जब वह मोगीनन्द से कालाअम्ब की तरफ कार से आ रहा था। पुलिस ने कार से नशीली दवा बरामद की है। आरोपी को अदालत ने 22 दिसम्बर तक पुलिस रिमांड में रखने के आदेश जारी किए हैं।

 जानकारी के अनुसार  SIU नाहन जिला सिरमौर की पुलिस टीम गश्त को  कालाअम्ब सब्जी मण्डी के पास सूचना मिली कि रवि कुमार पुत्र शेर सिंह निवासी गांव कालाआम्ब, आफिसर क्लोनी डेरा, तहसील नारायणगढ़, जिला अम्बाला, हरियाणा का रहने वाला है । जो काफी समय से नशीले कैप्सूल व नशीली दवाईयां बेचने का धंधा मोगीनन्द व कालाआम्ब में करता है  और अपनी गाड़ी नम्बर HR04L-6828 GRAND VITARA में मोगीनन्द से कालाआम्ब की तरफ किसी को नशीली दवाईयां सप्लाई करने जा रहा हैं । 

पुलिस टीम  ने तुरंत कार्यवाही करते हुए तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 02 नशीली शीशियाँ,सहित कुल 03 स्ट्रिप्स में कुल 72 नशीले कैप्सूल बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है । आरोपी रवि कुमार को गिरफ्तार करके पुलिस थाना  काला अम्ब में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है ।

आरोपी को आज माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे दिनांक 22 दिसंबर तक  पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है । मामले में आगामी जांच जारी है ।

Related posts