उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा से रोटरी क्लब नाहन ने की मुलाकात, नववर्ष की दी शुभकामनाएं

Local News
01 Jan 2026
6 views
उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा से रोटरी क्लब नाहन ने की मुलाकात, नववर्ष की दी शुभकामनाएं

नाहन : रोटरी क्लब के सदस्यों ने जिला उपायुक्त सिरमौर, प्रियंका वर्मा, आईएएस से भेंट कर उन्हें नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर रोटरी क्लब नाहन ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि वर्ष 2026 में उपायुक्त प्रियंका वर्मा के सक्षम, दूरदर्शी एवं जनहितैषी नेतृत्व में सिरमौर जिला विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। क्लब के सदस्यों ने आशा जताई कि आने वाले समय में जिले को शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना, रोजगार और सामाजिक कल्याण के क्षेत्रों में और अधिक अवसर प्राप्त होंगे तथा सिरमौर निरंतर प्रगति एवं समृद्धि की ओर अग्रसर होगा।

रोटरी क्लब के अध्यक्ष मनीष जैन ने कहा कि रोटरी क्लब नाहन सदैव जिला प्रशासन के साथ मिलकर समाजसेवा, जनकल्याण एवं विकासात्मक कार्यों में सहयोग करता रहा है और भविष्य में भी प्रशासन के साथ मिलकर विभिन्न सामाजिक परियोजनाओं को आगे बढ़ाता रहेगा। इस अवसर पर सुरिंदर सैनी, सचिन चावला एवं उप-मंडल अधिकारी (ना.) नाहन राजीव सांख्यान भी उपस्थित रहे। सभी ने जिला उपायुक्त को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सिरमौर जिले के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related posts