आरडी धीमान होंगे हिमाचल के नए मुख्य सचिव, अधिसूचना जारी

Local News
•
15 Jul 2022
•
18 views
आरडी धीमान होंगे हिमाचल के नए मुख्य सचिव, अधिसूचना जारी

शिमला : वर्ष 1988 बैच के आईएएस अधिकारी आरडी धीमान राज्य के नए मुख्य सचिव होंगे। उनकी नियुक्ति वर्ष 1987 बैच के आईएएस अधिकारी राम सुभग सिंह के स्थान पर गई है, जिनको मुख्य सचिव पद से हटाया गया है। उनको बाद में राज्य का नया मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) लगाए जाने की संभावना है।

सरकार ने आरडी धीमान की नियुक्ति वरीयता सूची को दरकिनार करके की है क्योंकि निशा सिंह उनसे सीनियर हैं। सरकार इससे पहले भी वरीयता सूची काे दरकिनार करके मुख्य सचिव के पद पर नियुक्ति देती रही है।

इससे पहले पूर्व कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए वीरभद्र सिंह ने वीसी फारका को मुख्य सचिव नियुक्त किया था। मुख्य सचिव पद के लिए निशा सिंह के अलावा संजय गुप्ता भी प्रमुख दावेदार थे। संजय गुप्ता भी वर्ष 1988 बैच के अधिकारी है तथा उनका नाम वरीयता सूची में आरडी.धीमान से आगे था।

सरकार ने राम सुभग सिंह को मुख्य सचिव पद से हटाने के बाद उनको प्रधान सलाहकार प्रशासनिक सुधार लगाया है। इसी तरह निशा सिंह को प्रधान सलाहकार प्रशिक्षण एवं विदेश मामले व संजय गुप्ता को प्रधान सलाहकार जन शिकायत निवारण लगाया है। आईएफएस सुशील कुमार सिंगला नई दिल्ली में मुख्यमंत्री के ओएसडी होंगे।

Related posts