आतंकवाद विरोधी दिवस के उपलक्ष पर सहायक आयुक्त ने दिलाई शपथ

Local News
•
21 May 2022
•
18 views
आतंकवाद विरोधी दिवस के उपलक्ष पर सहायक आयुक्त ने दिलाई शपथ


नाहन - पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आतंकवाद विरोधी दिवस के उपलक्ष पर आज यहां उपायुक्त कार्यालय में सहायक आयुक्त कुमारी शिखा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने तथा मानव जाति के सभी वर्गाे के बीच शान्ति, सामाजिक सद्भाव, सूझबूझ कायम करने की शपथ दिलाई।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हर वर्ष 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाने का मुख्य मकसद युवाओं को आंतकवाद और हिंसा के पथ से दूर रखना, शान्ति और मानवता का संदेश फैलाना, लोगों को आतंकवाद के विरूद्ध जागरूक करना, एकता को बढ़ावा देना, युवाओं में देश भक्ति जगाना और मानवीय जीवन मूल्यों को खतरा पहूंचाने वाली विघटनकारी शक्तियों के विरूद्ध लड़ने के लिए प्रेरित करना है।

Related posts