फुटबॉल संघ नाहन के पंजीकरण पर DFA सिरमौर एकत्रित कर रहा फंड, राजनीतिक दबाव में प्रशासन नही कर रहा कार्रवाई

    0
    230

    नाहन : डीएफए सिरमौर, जिला सिरमौर फुटबॉल संघ नाहन के पंजीकरण नंबर पर फंडिंग एकत्रित कर रहा है । राजनीतिक संरक्षण के चलते लगातार नियमों की अवहेलना कर डीएफए सिरमौर घोटालों को अंजाम दे रहा है । यह आरोप आज यहां जिला सिरमौर फुटबॉल संघ नाहन के अध्यक्ष नरेंद्र थापा ने मीडिया से रूबरू होते हुए लगाए हैं । 

    जिला सिरमौर फुटबॉल संघ के अध्यक्ष नरेंद्र थापा ने कहा कि डीएफए सिरमौर पंजीकृत नहीं है राजनीतिक संरक्षण के चलते जिला सिरमौर फुटबॉल संघ नाहन के पंजीकरण नंबर पर अवैध तरीके से फंडिंग एकत्रित की जा रही है जिसके बारे बकायदा जिला प्रशासन को लिखित रूप में शिकायत भी सौंपी गई । उन्होंने बताया कि डीसी सिरमौर भी राजनीतिक दबाव के चलते कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं । उन्होंने कहा कि जल्द ही वह डीएफए सिरमौर के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाने जा रहे हैं। 

    उन्होंने कहा कि आज स्थानीय खिलाड़ियों को मौका ना देकर बाहरी क्षेत्रों से खिलाड़ियों को पैसे देकर खिलाया जा रहा है । उन्होंने कहा कि फुटबाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष बलदेव तोमर को भी समस्याओं व घोटालों से अवगत करवाया गया लेकिन उन्होंने भी इस और कोई कार्रवाई नहीं की है । उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक आकाओं की श्रेय पर लाखों रुपये के घोटालों को अंजाम दिया जा रहा हैं ओर फुटबाल का राजनीतिक करण किया जा रहा हैं । जिसे की भी सूरत में बर्दाश्त नही किया जाएगा । 

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here