कमरऊ पाठशाला को उद्योगपति भरत सिंह ठाकुर व अनिल कुमार ठाकुर ने लिया गोद 

0
36

नाहन : राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला कमरऊ में आम बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्षा सहित सभी सदस्यों ने भाग लिया।  बैठक में सभी सदस्यों ने  विद्यालय को गोद दिए जाने बारे चर्चा की गई। विद्यालय में पढ़ने वाले सभी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करने की सहमति जताई तथा बैठक के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता एवं उद्योगपति भरत सिंह ठाकुर एवं अनिल कुमार ठाकुर का स्वागत एवं अभिनंदन किया। बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति ने दोनों उद्योगपतियों का आदर एवं सत्कार किया।।

         वर्ष 2026-27 के लिए विद्यालय को गोद दिए जाने वाले विद्यालय प्रबंधन समिति के द्वारा सहमति की गई।  विद्यालय विद्यालय प्रबंधन समिति के सहयोग से आज विधिवत रूप से उद्योगपति भरत सिंह ठाकुर एवं अनिल कुमार ठाकुर ने राजकीय केंद्र पाठशाला कमरऊ को अडॉप्ट किया। साथ ही साथ विद्यालय में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों की उज्जवल भविष्य को संवारने हेतु  अध्यापकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के साथ कार्य करने का आश्वासन दिया। 

     विद्यालय प्रबंधन समिति एवं सभी अभिभावकों तथा केंद्रीय मुख्य शिक्षक बाबूराम शर्मा ने दोनों उद्योगपतियों का इस नेक कार्य का तहे दिल से आभार व्यक्त किया। अंत में अध्यापक चतर सिंह ठाकुर ने सभी मेहमानों का इस बैठक में आने पर धन्यवाद किया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here