नाहन : सिरमौर जिला में गौ शालाओं की आमदनी बढ़ाने की मकसद से दिवाली के मद्देनजर पशुपालन विभाग द्वारा गोबर से बने दिए मार्केट में उतारे गए जिन्हें में महिलाओं द्वारा तैयार किया गया।
सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में स्टाल लगाकर गोबर के दीयों की बिक्री की जा रही है। जिला उपनिदेशक पशुपालन विभाग डॉ नीरू शबनम ने बताया कि दीपावली के मद्देनजर गोबर से दीये गौशाल स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा तैयार किए गए थे । उन्होंने बताया कि दीवाली के लिए एक विशेष पैक तैयार किया गया है जिसमें दीये के साथ-साथ तिल का तेल ,कपास बाती व माचिस जोड़कर पूरा पैक बनाया गया है ताकि एक पूरा पैक खरीददार को मिले और बाहर से किसी भी चीज की लेने की जरूरत ना पड़े।
उन्होंने बताया कि इससे जो भी कमाई होगी उसका इस्तेमाल गौशालाओं के रखरखाव में किया जाएगा उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग गोबर से बनाए गए दीये का इस्तेमाल करें।


