धनतेरस पर नाहन में बाज़ारों में उमडी भीड़, आभूषणों और बर्तनों को खरीदने की है परंपरा

    0
    378

    नाहन : धनतेरस के दिन करीब 400 साल पुराने ऐतिहासिक शहर नाहन में लोग बर्तन और आभूषणों की  खरीदारी करते हैं आज के दिन इनकी खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐतिहासिक शहर में सुबह से ही बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ जाती है। खासकर बर्तनों और ज्वेलर्स की दुकानों पर ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है और लोग आज के दिन बर्तन और आभूषण खरीदना बेहद शुभ मानते है।  

    धनतेरस को लेकर आभूषणों से जुड़े कारोबारीयों का कहना है कि उन्हें आज के दिन का विशेष रूप से इंतजार रहता है क्योंकि आज के दिन बड़ी संख्या में लोग आभूषणों की खरीदारी करने पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि आज के दिन आभूषणों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है ऐसे में उनकी दुकानों में आज विशेष भीड़ रहती है और उन्हें भी अच्छे कारोबार की उम्मीद जग जाती है।

    बर्तनों की दुकानों में भी सुबह से ही भीड़ उमड़ जाती है हालांकि बर्तन के कारोबार से जुड़े कारोबारी का यह कहना है कि पहले के मुकाबले अब लोग ज्यादा खरीदारी नहीं करते हैं क्योंकि लोग का रुझान ऑनलाइन शॉपिंग की तरफ बढ़ रहा है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here