पांवटा साहिब : 21 वर्षीय विवाहित महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

    0
    207

    पांवटा साहिब : रामनगर में एक 21 वर्षीय विवाहित महिला के फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनीषा उम्र 21 वर्ष की शादी डेढ़ साल पहले कुन्दन सिह गांव बकिला डा0 व तह0 कालसी जिला देहरादून उत्तराखण्ड के साथ हुई थी। महिला किसी कारणवश काफी समय से तनाव में थी। मृतका 9 फरवरी को अपने पिता के आई हुई थी।

    शनिवार सुबह मनीषा घर के साथ लगते जंगल में गई और रस्सी से पेड़ पर फंदा लगा दिया। जब मनीषा काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो महिला के पिता केदिया राम जंगल की तरफ गया तो  देखा की वह एक पेड़ पर फंदे पर लटकी हुई थी। उसके बाद अन्य लोगों को बुलाया गया और फंदे से उतारकर अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    उधर पांवटा साहिब के डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया कि एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here