नाहन : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत आज जिला मुख्यालय नाहन में कांग्रेस सेवा दल ने एक पद यात्रा निकाली। इस दौरान बड़ी संख्या में सेवादल से जुड़े कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
मीडिया से बात करते हुए नाहन कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष ज्ञानचंद चौधरी ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाया गया है ।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के निर्देशों पर इस अभियान के तहत जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का संदेश आम आदमी तक पहुंचाया जा रहा है। वहीं केंद्र सरकार की नाकामीया भी घर-घर तक पहुंचाई जा रही है । उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा निकाली गई सफल भारत जोड़ो यात्रा को नाकाम करने की कोशिश की गई मगर उन कोशिशों को रोकने में भाजपा नाकाम रही।
गौर हो कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत 26 जनवरी को हुई थी और 2 माह तक प्रदेश में पार्टी का यह अभियान चलने वाला है।