रोटरी सखी ने हर्षोल्लास के साथ मनाया हरियाली तीज का पर्व

    0
    223

    कार्यक्रम में 103 महिलाओं ने लिया भाग

    पांवटा साहिब : रोटरी सखी  ने हरियाली तीज का पर्व बड़े ही हर्ष व उल्लास के साथ मनाया। यह आयोजन बाता मंडी स्थित एक रिज़ॉर्ट में आयोजित हुआ। रोटरी सखी पांवटा साहिब की प्रेजिडेंट सोनिया भाटिया, सचिव मीनाक्षी रहल और कोषाध्यक्ष सपना खुराना ने बताया कि इस प्रोजेक्ट की चेयरपर्सन अंजलि सिंगला , रजनी कौर और शीतल गुप्ता और सभी सखी सदस्यों ने काफ़ी मेहनत की।

    तीज के कार्यक्रम को कामयाब बनाने में प्रधान सोनिया भाटिया ने सबका आभार व्यक्त किया और आगे भी क्लब द्वारा ऐसे कार्यक्रम का आयोजन हर तीज त्यौहार में मनाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रम स्वाति शर्मा, पूर्णिमा बिंदिया और मीनाक्षी रहल द्वारा किया गया। लक्ष्मी बिष्ट ने गाना गाया। सभी को गिफ्ट दिया गया। सभी ने तीज त्योहार एक साथ मिलकर मनाया और खूब आनंद लिया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here