जनवादी महिला समिति का जिला सम्मेलन, बढ़ती महंगाई-बदतर स्वास्थ्य सुविधाओं पर चर्चा

    0
    253

    नाहन : जनवादी महिला समिति का जिला सम्मेलन नाहन में आयोजित किया गया । सम्मेलन में बढ़ती महंगाई पर जिला में बदतर स्वास्थ्य सुविधाओं पर चर्चा की गईं तथा जिला में आने वाले समय में बड़े आंदोलन को चलाने की योजना बनाई गईं। सम्मेलन में मनरेगा योजना में काम न मिलने पर महिलाओं ने रोष व्यक्त किया तथा मनरेगा में निर्माण कल्याण बोर्ड की योजनाओं में फायदा न मिल पाने में भी पर भी रोष व्यक्त कियाा । 

    जिला में बदतर स्वास्थ्य सुविधाओ पर रोष व्यक्त किया गया और पूरे जिला में व्यापक जन अभियान चलाने पर योजना बनाई गईं । जिला में नशे के खिलाफ चलाने पर योजना बनाई गईं । सम्मेलन में राज्य अध्यक्ष डॉ रीना सिंह ने सरकार की जन विरोधी नीतियों के लिए सरकार की गरीब बिरोध तथा महिला विरोधी मानसिकता पर चर्चा की तथा कहा कि सरकार नौजवानों को मल्टी टास्क के नाम से मुर्ख बना रही हैं । वहीं महिलाओ को 50 किलो का बैग उठा ने कि शर्त जहाँ महिलाओं के प्रति मानसिकता को दर्शाता हैं । वहीं नौजवानाओं के साथ भद्दा मजाक हैं सरकार जनता को जहाँ जाति धर्म के नाम से लड़ाना चाहती है । अग्निपथ  के नाम से भारतीय सेना के साथ तथा नौजवानो कि जिंदगी से खिलवाड़ कर रही हैं। प्रदेश में क़ानून व्यवस्था बुरी तरह चरमराई पुलिस भर्ती घोटालें में सरकार कारोबारियों छुपा रही हैं केवल खरीद दारों को पकड़ रही हैं ।वहीं राज्य सचिव फालमा चौहान ने संगठन के महत्व पर तथा विस्तार पर बल दिया और जिला में आंदोलनों को मजबूत करने का आवाहन किया ।

    सम्मेलन में 37सदस्यों की कमेटी बनाई गईं । अध्यक्ष संतोष कपूर, सचिवअनुराधा, कोषाध्यक्ष नसरीन, उपाध्यक्ष सुनीता, मीरा, मीरा शर्मा, अरुणा, कुब्ज़ा सह सचिव अंजली, सीता, कृष्णा, सेवती आशा को चुना गया । इसके अलावा अमर कांता, नीनाबबली कमलेश, मनीषा, शमा,विद्या, पूनम सरोज सुमित्रा आदि को चुना गया। 

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here