मंदिर से देवता की 6 मूर्तियां उड़ा ले गए चोर, पुलिस जुटी शातिरों की तलाश में

    0
    439

    रामपुर : क्षेत्र के काव बील के नाग कनसर मंदिर से देवता की छह चांदी की मूर्तियां और कुछ पैसे चोरी हो गए हैं। चोरी हुई मूर्तियों का मूल्य लगभग 20 लाख रुपए बताया जा रहा है।

    काव बील सुधार सभा लबाना सदाना के अध्यक्ष रूपलाल सिंघा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 30 जून को मध्यरात्रि मंदिर कांप्लेक्स देवता नाग कंसर के मंदिर में चौकीदार ने कुछ आवाजें सुनीं।

    जब वह बाहर आया तो देखा कि एक व्यक्ति कंधे पर बैठ लटका हुआ हैं। इस पर उसने शोर मचाया, तो चोर भाग गया। हालांकि उसे तो पकड़ लिया गया, लेकिन बाकी चोर रात के अंधेरे में भाग गए।

    चोरों की यह वारदात सीसीटीवी में रिकार्ड हो गई। पुलिस जांच में पाया गया है कि लगभग 20 लाख मूल्य की छह चांदी की मूर्तियां और कुछ रुपए चोरी हुए हैंं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here