सैनवाला मुबारकपुर में विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

    0
    175

    नाहन : जिला सिरमौर के विकासखंड पांवटा साहिब के अंतर्गत ग्राम पंचायत सैनवाला मुबारकपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 60 से अधिक स्थानीय निवासियों ने भाग लिया।

    इस शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण माधवी सिंह ने पंचायत वासियों को बताया कि 13 अगस्त 2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
    उन्होंने शिविर में लोगो को कोविड के दौरान मृतक के परिवार को अनुग्रह मुआवजा के लिए आवेदन करने, नालसा की निःशुल्क कानूनी सहायता योजना के अंतर्गत पात्र लोगों को कानूनी सहायता प्राप्त करने, सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, सहारा योजना आदि प्राप्त करने, नालसा मोबाइल एप्लीकेशन के इस्तेमाल करने, अपराध मुआवजा योजना के अंतर्गत अपराधों का शिकार हुए लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता व मुआवजा प्राप्त करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here