Monday, May 19, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

जिनके घर शीशे के होते हैं, वे दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते : विधायक अजय सोलंकी

नाहन, 19 अप्रैल : विधायक अजय सोलंकी ने प्रदेश भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा में गुटबाज़ी इस कदर हावी हो चुकी है कि अब अपने ही कुनबे को बचाना पार्टी नेतृत्व के लिए चुनौती बन गया है। उन्होंने कहा कि “जिनके घर शीशे के होते हैं, वे दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते”, लेकिन भाजपा नेताओं की बयानबाज़ी यह दिखाती है कि वे अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए कांग्रेस और सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।

विधायक सोलंकी ने कहा कि भाजपा में नेता प्रतिपक्ष से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री तक, सभी विकास कार्यों में बाधा डालने का प्रयास कर रहे हैं। जिन नेताओं ने प्रदेश को कर्ज़ के दलदल में धकेला, आज वही लोग नैतिकता की बातें कर रहे हैं। चुनावी फायदे के लिए बिना बजट और स्टाफ के स्कूल-कॉलेज खोलने वाले अब नियम-कायदों की दुहाई दे रहे हैं।

सोलंकी ने शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद को ‘गायब सांसद’ की उपाधि देते हुए कहा कि वे जनता के ज़रूरी मुद्दों को संसद में नहीं उठाते, बल्कि छोटे-मोटे विषयों को तूल देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सांसद अगर अपने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग चाहते तो कांग्रेस जनप्रतिनिधि स्वयं भी मदद को तैयार रहते। भाजपा प्रदेश संगठन की हालत पर सवाल उठाते हुए सोलंकी ने कहा कि अध्यक्ष स्वयं बौखलाहट में हैं और अपनी ही फजीहत कर रहे हैं। नाहन में भाजपा के पूर्व विधायक ने जनता को केवल झूठे सपने दिखाए, जबकि कांग्रेस सरकार ने हर वादे को धरातल पर उतारा है।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की बात करने वाली भाजपा अपने ही विधायकों के क्षेत्रों में कोई ठोस विजन नहीं दे पाई है। यही वजह है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को बार-बार प्रदेश आकर अपनी पार्टी को समेटने की ज़रूरत पड़ रही है।

अजय सोलंकी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश में समावेशी विकास, भाईचारे और पारदर्शिता की भावना से कार्य कर रही है। वहीं भाजपा केवल स्वार्थ और अवसरवाद की राजनीति कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में केवल समाज को बाँटने का काम किया है। हाटी समुदाय के मुद्दे पर गुर्जर वर्ग की अनदेखी और गिरीपार क्षेत्र को जनजातीय दर्जा देने के मुद्दे पर चौपाल क्षेत्र की उपेक्षा इसका बड़ा उदाहरण है। अंत में, सोलंकी ने भाजपा नेताओं को सलाह दी कि वे अनावश्यक बयानबाज़ी और नकारात्मक राजनीति से बचें और प्रदेश के विकास में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/speakhim/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464