कल से धर्मशाला में शुरू हो रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र में नाहन विधानसभा क्षेत्र से जुड़े कई मुद्दे भी गूंजेंगे। धर्मशाला विधानसभा सत्र के लिए रवाना होने से पूर्व नाहन में आज विधायक अजय सोलंकी पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
अजय सोलंकी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र नाहन से जुड़े कहीं मुद्दों को धर्मशाला विधानसभा सत्र में उठाया जाएगा और उन पर विस्तृत चर्चा की जाएगी । अजय सोलंकी ने यह भी कहा कि पिछले 2 साल के कार्यकाल में नाहन विधानसभा क्षेत्र में कई विकासात्मक कार्य हुए हैं ।वहीं उन्होने यह भी कहा कि विपक्ष पूरी तरह से मुद्दा विहीन है और सरकार के 2 साल के सफल कार्यकाल से बौखलाया हुआ है।
एक सवाल के जवाब में अजय सोलंकी ने यह भी कहा कि डॉ वाई इस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के भवन को सरकार शिफ्ट करने पर विचार कर रही है जिसके लिए नाहन के समीप काशीवाला में एक जमीन की तलाश भी की गई उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण पर एक माह के भीतर फैसला ले लिया जाएगा और इस बारे में मुख्यमंत्री से भी बातचीत हुई है।


