नाहन : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हिमफैड हिमाचल प्रदेश में लोगों को त्योहारी सीजन पर गुणवत्तापूर्ण मिठाइयां उपलब्ध करवा रहा है जिला मुख्यालय नाहन में द्वारा लोगों तक मिठाइयां पहुंचने के मकसद से बिक्री स्टॉल लगाए है।
हिमफैड के कर्मचारी देवदत्त शर्मा ने बताया कि हिमफैड द्वारा पूरे हिमाचल प्रदेश में अच्छी क्वालिटी की मिठाइयां तैयार की गई है और उसे बेचने के लिए जगह-जगह पर स्टाल लगाए गए उन्होंने कहा कि हमेशा ही हिमफैड की मिठाइयां बाजारों में मिलने वाली मिठाइयों से गुणवत्ता में बेहतर रहती है।
उन्होंने कहा कि ग्राहकों का भी हिमफैड पर गुणवत्ता को लेकर विश्वास बना हुआ है और कई लोग लगातार हिमफैड से ही कई सालों से लगातार मिठाइयां खरीदते है। उन्होंने कहा कि हिमफैड द्वारा कोकोनेट,मिलककेक,महादल बर्फी,ब्राऊन पेड़ा, सोन पापड़ी, काजुबर्फि जैसी करीब 15 प्रकार की मिठाईयां तैयार की गई है।


