पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार दुर्भाग्यपूर्ण : विनय गुप्ता

    0
    280

    नाहन : पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ हो रहे उत्पीड़न और जमीन हड़पने के मामलो को लेकर नाहन में आज भाजपा के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की । भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के हिंदू आश्रम से रोष रैली की शुरुआत की जो शहर के प्रमुख स्थानों से होते हुए वापिस हिन्दू आश्रम पहुँची।

    सिरमौर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध लगातार चिंता का विषय बने हुए हैं और ममता बनर्जी सरकार पूरी मामले को लेकर संवेदनशील नहीं है ऐसे भी भाजपा द्वारा राज्यपाल से ममता बनर्जी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की जा रही है।उन्होंने कहा कि महिला यौन उत्पीड़न मामले में खुद तृणमूल कांग्रेस की नेता शामिल है और लंबे समय तक त्रिमूल कांग्रेस के नेता को गिरफ्तार नहीं किया गया जो बेहद चिंता का विषय है।

    विनय गुप्ता ने कहा कि ममता सरकार की गुंडागर्दी के चलते पश्चिम बंगाल में महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है साथ ही आम लोगो की जमीनें हड़पी जा रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से पश्चिम बंगाल में मौजूदा हालात बने हुए हैं हालात में सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।


    इस अवसर पर भाजपा नेता नारायण सिंह ,राकेश गर्ग जिला मीडिया प्रभारी, सीमा कन्याल, सुरेंद्र हिंदुस्तानी, अनिल शर्मा, श्यामा पुंडीर, अलका गर्ग, जितेंद्र कुमार ,अजय मेहता, राजेंद्र नेगी ,पूर्ण ठाकुर, धीरज गर्ग ,तपेंद्र, निर्मला ,पुष्पा, चंचल शर्मा, ममता भारद्वाज, विक्रम वर्मा ,विजय चोरिया, बलबीर, सुरेंद्र सैनी ,राजेंद्र ,संजय चौहान और कृष्णा शर्मा आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद थे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here