अमरजीत परमार बने नशा निवारण परिषद सिरमौर के अध्यक्ष

    0
    446

    नाहन: नशा निवारण परिषद सिरमौर की बैठक आज जिला मुख्यालय नाहन स्थित सर्किट हाउस में आयोजित हुई इस बैठक में पूर्व विधायक कंवर अजय बहादुर सिंह व पूर्व विधायक किरनेश चौधरी विशेष रूप से मौजूद रहे । इस बैठक के दौरान अमरजीत परमार को नशा निवारण परिषद सिरमौर का अध्यक्ष चुना गया। 

    परिषद की पहली बैठक में मौजूद परिषद के सदस्यों ने सिरमौर जिला में लगातार बढ़ते नशे के प्रचलन को लेकर चिंता जाहिर की।  मीडिया से बात करते हुए पूर्व विधायक अजय बहादुर सिंह व पूर्व विधायक किरनेश जंग चौधरी ने कहा कि पूरे प्रदेश के सिरमौर जिला में भी नशे का प्रचलन लगातार बढ़ रहा है और युवा पीढ़ी बड़ी संख्या में नशे की लत में पड़ चुकी है जो बेहद चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नशा निवारण परिषद द्वारा सिरमौर पुलिस के साथ मिलकर महत्वपूर्ण कदम नशा निवारण के लिए उठाए जाएंगे।   

    परिषद के अध्यक्ष अमरजीत परमार ने कहा कि परिषद द्वारा पंचायत स्तर पर कमेटियों का गठन किया जाएगा और नशा निवारण के मद्देनजर आवश्यक कदम जिला के भीतर उठाए जाएंगे उन्होंने कहा कि परिषद 1 सप्ताह के भीतर अपनी कार्यकारिणी का गठन कर लेगी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here