10 महीने से रुका है मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण कार्य,उपकरण खरीद में बरती गई अनियमितताए : अजय सोलंकी

    0
    668
    file photo

    नाहन : कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने आरोप लगाया है कि पूर्व की भाजपा सरकार की नाकामी के चलते नाहन मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पाया है।  अजय सोलंकी जन समस्याएं सुनने के बाद नाहन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

    अजय सोलंकी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य करीब 10 माह से बंद पड़ा है जिसके लिए पूर्व सरकार जिम्मेवार है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के समय में जो बजट मेडिकल कॉलेज को मिला था उससे उपकरणों पर फिजूलखर्ची की गई बजाए की मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य आगे बढ़ाया जाता। सोलंकी ने कहा कि मौजूदा सरकार मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य को लेकर गंभीर है। साथ ही उन्होंने  कहा कि मेडिकल कॉलेज में खरीदे गए उपकरणों की जांच की जाएगी क्योंकि यहां खरीद में अनियमितताए बरती की गई है।

    सोलंकी ने यह भी कहा कि मेडिकल कॉलेज ने करोड़ों रुपए के उपकरण खरीदे गए मगर उनके इस्तेमाल के लिए मेडिकल कॉलेज के पास कोई स्थान मौजूद नहीं है जो हैरान करने वाली बात है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here