ऐतिहासिक शहर नाहन में निकली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा,हजारों की संख्या में लोगों ने रथयात्रा में लिया हिस्सा

    0
    613

    नाहन : ऐतिहासिक शहर नाहन में आज भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। खराब मौसम के बावजूद यात्रा में बढ़-चढ़कर लोगों ने हिस्सा लिया। नाहन शहर में निकाली जाने वाली यह यात्रा आपसी भाईचारे का भी प्रतीक है क्योंकि इसमें विभिन्न धर्मों के शरीक होते हैं।

    रथ यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने के लिए श्रद्धालु बेहद उत्सुक नजर आए। कहा जाता है कि भगवान जगन्नाथ के रथ का रस्सा खींचने से लोगों की मन्नतें पूरी हो जाती है  पिछले 15 सालों से नाहन शहर में लगातार रथ यात्रा निकाली जा रही है जिसका जिम्मा जगन्नाथ रथ यात्रा समिति संभालती है आज यात्रा का शुभारंभ स्थानीय कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी द्वारा किया गया ।मीडिया से बात करते हुए विधायक अजय सोलंकी ने इस यात्रा के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी साथ ही कहा कि आज के दिन वह भगवान जगन्नाथ से पूरे प्रदेश व शहर की सुख शांति के लिए कामना करते हैं।

    जगन्नाथ रथ यात्रा समिति के अध्यक्ष प्रकाश बंसल ने कहा कि शहर में 15वीं बार यह यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि हर साल  यात्रा में पहुंचने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है जिसमे बाहरी राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है। उन्होंने कहा कि नहान में भगवान जगन्नाथ जी की सिद्ध पीठ है जिससे लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि नाहन में निकाले जाने वाली जगन्नाथ रथ यात्रा की खास बात यह भी है कि यहां विभिन्न धर्मों के लोग इस यात्रा में शामिल होते है जिसमें हिंदू, मुस्लिम सिख और ईसाई शामिल है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here