भाजपा का नगर निगम शिमला को लेकर मंथन, कार्यकर्ताओं को अविनाश राय खन्ना और संजय टंडन का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ : कश्यप

    0
    366

    शिमला : भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना और सह प्रभारी संजय टंडन ने भाजपा शिमला नगर निगम चुनावों की दृष्टि से एक बड़ी बैठक में भाग लिया। 
    बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप द्वारा की गई।  सभी कार्यकर्ताओं से नगर निगम चुनावों को लेकर विस्तृत सुझाव एकत्रित किए गए, बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई चुनावी प्रक्रिया के बारे में भी चर्चा की गई। बैठक में भाजपा दृष्टि पत्र हेतु सुझाव भी एकत्रित किए गए।

    भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा निश्चित रूप से इन नगर निगम चुनावों में दल बाल के साथ रूप काम करेगी और एक बार फिर नगर निगम पर भाजपा जीत का परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है और हम एक बार फिर बूथ के माध्यम से वार्ड जीतेंगे और वार्ड के माध्यम से नगर निगम जीतेंगे।

    भाजपा से प्रभारी संजय टंडन ने कहा की कांग्रेस सरकार नगर निगम पर विजय पाने के लिए अनेकों बार चुनाव प्रक्रिया में बदलाव कर रही है , पर यह कांग्रेस की कोशिश पूर्ण रूप से असफल रहने वाली है। जिस प्रकार से भाजपा के कार्यकर्ताओं में नगर निगम चुनावों को लेकर जोश है उससे साफ दिखता है कि भाजपा हर वार्ड में अच्छा प्रदर्शन करेगी।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा की आज भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ नगर निगम चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई है और निश्चित रूप से भाजपा के नगर निगम में पिछले 5 साल बेमिसाल रहे है। शिमला शहर में विकास की दृष्टि से अद्भुत कार्य हुए हैं और जनता को नगर निगम द्वारा अनेकों प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास किया गया है । आज शिमला नगर निगम के लेकर हम सबको भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना और सह प्रभारी संजय टंडन का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है और निश्चित रूप से भाजपा में नए जोश और ऊर्जा का संचालन हुआ है।

    बैठक में 2017 के सभी पार्षद प्रत्याशी, 2022 के सभी विधायक प्रत्याशी, शिमला से प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चो, प्रकोष्ठ के संयोजक, चेतन ब्रागटा, शशि बाला, प्यार सिंह कंवर, आशुतोष वैद्य, रवि मेहता, संजय सूद, कुसुम सदरेट, संजीव कटवाल, कर्ण नंदा, डेजी ठाकुर, राजेश शारदा, अरुण फालटा, दूनी चंद, जितेंद्र भोटका, नंद राम कश्यप उपस्थित रहे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here