नाहन : केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर 12 मार्च को सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में भाजपा की जन आक्रोश रैली को संबोधित करेंगे केंद्रीय मंत्री के दौरे को लेकर नाहन में आज सिरमौर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता पत्रकारों से रूबरू हुए।
मीडिया से बातचीत करते हुए विनय गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा डिनोटिफाई किए गए संस्थानो के खिलाफ भाजपा हिमाचल प्रदेश में आक्रोश रेलिया निकाल रही है और उसी कड़ी में जिला मुख्यालय नाहन में यह रैली आयोजित होने जा रही है जिसे केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर संबोधित करेंगे।
विनय गुप्ता ने कहा कि मौजूदा कांग्रेस सरकार ने बदले की भावना से काम करते हुए हिमाचल प्रदेश में सैकड़ों की संख्या में संस्थानों को दी नोटिफाई किया जिसके खिलाफ भाजपा ने विपक्ष की सकारात्मक भूमिका निभाते हुए पहले हस्ताक्षर अभियान चलाया और अब दूसरे चरण में आक्रोश रैली निकाली जा रही है।
विनय गुप्ता ने कहा कि अकेले सिरमौर जिला में मौजूदा सरकार ने करीब 68 संस्थानों को बंद किया है जो पूर्व की जयराम सरकार ने आम लोगो की सुविधा के लिए खोले थे। उन्होंने कहा कि भाजपा इन संस्थानों को बंद करने का आगे भी लगातार विरोध करती रहेंगी।