Monday, May 19, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

नाहन में दिव्यांग बच्चों ने खेलकूद प्रतियोगिताओं में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

नाहन : जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से गत दिन चौगान में जिला स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता  का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिता में जिला के विभिन्न स्थानों से लगभग 60 बच्चों ने भाग लिया।     

जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी संजय शुक्ला ने यह जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे

उन्होंने बताया कि इस आयोजन में आस्था स्पेशल स्कूल नाहन की कोर्स समन्वयक रूचि काटिया ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। इस अवसर पर मनुजा शर्मा, कंवर अभय सिंह, मुनि चौधरी, रमा शर्मा, कैलाश तोमर, संजीव सोलंकी, कंवर दिग्विजय सिंह, मोनिका तोमर आदि उपस्थित रहे।                        

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:     

लड़कियों के 13 से 17 वर्ष के आयु वर्ग के 50 मीटर वाॅक में रा.व.मा.पा. सुरला की निहारिका प्रथम, रा.प्रा.पा. कन्या नाहन की अवंतिका द्वितीय तथा आस्था स्पेशल स्कूल, नाहन की पायल तृतीय स्थान पर रही।     

लड़कियों के 13 से 17 आयु वर्ग के 100 मीटर रेस में आस्था स्पेशल स्कूल नाहन की पायल,रा.प्रा.पा. कन्या नाहन की अवंतिका तथा रा.व.मा.पा. सुरला की निहारिका क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही।     

लड़कियों के 18-35  आयु वर्ग के 100 मीटर रेस में शोभना प्रथम स्थान पर रही। लड़कियों के ओपन लांग जंप में रा व.मा.पा. त्रिलोकपुर की सुबी प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय तथा शोभना तीसरे स्थान पर रही।     

लड़कियों के 13 से 17 आयु वर्ग के बोची बाॅल प्रतियोगिता में आस्था स्कूल की अवंतिका,सुभी और निहारिका की टीम प्रथम, आस्था स्कूल की पायल, चांदनी और लक्ष्मी की टीम दूसरे स्थान पर रही।     

लड़कों के  13 से 17 आयु वर्ग के 100 मीटर वाॅक में आस्था स्पेशल स्कूल के शोएब प्रथम, रा. छात्र व.मा.पा. नाहन के कमल द्वितीय तथा रा. छात्र व.मा.पा. नाहन के अक्षर तीसरे स्थान पर रहे।     

लड़कों के  13 से 17 आयु वर्ग के 100 मीटर रेस में रा. छात्र व.मा.पा. नाहन के संदीप प्रथम और इसी स्कूल के आदित्य द्वितीय तथा आस्था स्कूल के शोयब तीसरे स्थान पर रहे।    
 लड़कों के  18 से 35 आयु वर्ग के 100 मीटर रेस में पैरा स्पोर्टस के महेश चौधरी ने पहला, आस्था स्कूल, नाहन के हेम चंद ने दूसरा तथा पैरा स्पोर्टस के अबिद अली ने तीसरा स्थान हासिल किया।     

लड़कों के  18-35 आयु वर्ग के 200 मीटर रेस में पैरा स्पोर्टस के महेश चौधरी का पहला, पैरा स्पोर्टस के ही आबिद अली ने दूसरा तथा आस्था स्कूल, नाहन के हेमचंद ने तीसरा स्थान हासिल किया।     

लड़कों के  13-17 आयु वर्ग के बोची बाॅल प्रतियोगिता में आस्था स्कूल नाहन की वीरा, शोयब, राहुल तथा राम की टीम को प्रथम स्थान हासिल हुआ जबकि राजकीय छात्र वरिश्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन के अक्षित, कमल, पंकज और आदित्य की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया।       

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/speakhim/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464