Saturday, April 26, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर, डॉ राजीव बिंदल ने लिया तैयारियों का जायजा

नाहन : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के सिरमौर दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थल ऐतिहासिक चौगान मैदान नाहन में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। कार्यक्रम को लेकर की जा रही तैयारियों का आज स्थानीय विधायक डॉ राजीव बिंदल और प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से जायजा लिया।

मीडिया से बात करते हुए स्थानीय विधायक डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि 20 अगस्त को ऐतिहासिक चौगान मैदान नाहन में हिमाचल प्रदेश की 75वीं वर्षगाँठ पर  भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा विशेष तौर पर पहुंच रहे हैं। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार जेपी नड्डा पांवटा साहिब में जनसभा को संबोधित करने के बाद ऐतिहासिक चौगान मैदान नाहन में ठीक 12:30 बजे पहुंचेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई है कि नाहन विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विधायक ने कहा कि 20 अगस्त को होने जा रहा यह भव्य कार्यक्रम इतिहास की कड़ी में शामिल होगा। इस कार्यक्रम में उपलब्धियों की एक बहुत बड़ी प्रदर्शनी लगाई जा रही है। प्रदर्शनी में हिमाचल प्रदेश सरकार के पिछले पौने 5 वर्षों के विकास कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश डॉ वाईएस परमार के समय से आज तक विकास की दृष्टि से कहां पहुंचा है इस पर भी विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी या लगाई जाएंगी। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और दुनिया में आगे बढ़ रही है इस पर भी कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जानकारी प्राप्त होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/speakhim/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464