Wednesday, March 19, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

जयराम ठाकुर सरकार ने मातृ शक्ति को मजबूत किया-डा. बिन्दल

नाहन : विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार और प्रदेश की जय राम ठाकुर सरकार महिलाओं के संपूर्ण कल्याण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को जहां निशुल्क गैस कुनैक्शन, मासिक पैंशन, हिमाचल की बसों में आधा किराया, बिजली के बिल में अनुदान आदि सुविधाएं दी जा रही हैं वहीं आर्थिक रूप से भी उन्हें मजबूत किया जा रहा है।

डा. बिन्दल आज शहर की 75 महिला स्वयं सहायता समूहों के एक सम्मेलन के अवसर पर बोल रहे थे जिसमें करीब 350 महिलाओं ने भाग लिया।  उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति समाज की धूरी है और हम मातृ शक्ति को मजबूत कर समाज और राष्ट्र को मजबूत कर सकते हैं। उन्होंने महिलाओं का आहवान किया कि सभी महिलाएं आगे बढ़ कर प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को चाहिए कि वह अपने परिवार के साथ समाज को परिवार मानते हुए सेवा भाव से समाज के लिए कार्य करना चाहिए।

डा. बिन्दल ने नाहन शहर में गत साढ़े चार साल में हुए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि नाहन शहर की दशकों से चली आ रही पेयजल की समस्या को दूर किया गया है। नाहन में पार्क और पर्किंग स्थलों का विकास किया गया। शहर की स्वच्छता और सुंदरता के लिए दिन रात कार्य चल रहा है। डा. बिन्दल ने कहा कि हमें नाहन क्षेत्र को विकास और सेवा के मामले में और आगे ले जाना है जिसके लिए हम निरंतर प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहुत सा कार्य किया गया है और बहुत किया जाना है जिसके लिए जन सहयोग जरूरी है। 

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने इस सम्मेलन में अपने अनुभव सांझा किए और छोटे-छोटे कारोबार के माध्यम से किस प्रकार अपने परिवार को मजबूत कर रहे हैं जानकारी दी। कई महिला सदस्यों खड़े होकर कहा कि जो विकास डा. बिन्दल ने नाहन में करवाए हैं ऐसा विकास पहले कभी नहीं हुआ।  इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि नाहन क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का श्रेय जहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को जाता है वहीं यह सब हमारे लोकप्रिय और कर्मठ विधायक डा. राजीव बिन्दल की मेहनत का नतीजा है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हमारी महिलाओं ने भाजपा के पक्ष में वोट करने का मन बना लिया है। इससे पूर्व, समूहों की प्रभारी ममता भारद्वाज ने सम्मेलन में पधारी महिलाओं का कार्यक्रम में पधारने पर स्वागत किया और महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।  इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, मनीष अग्रवाल के अलाव विभिन्न वार्ड की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/speakhim/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464