पावंटा साहिब बार एसोसिएशन के सदस्य एक दिन की सांकेतिक हड़ताल पर

    0
    273

    पांवटा साहिब : उपमंडल पांवटा साहिब में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय खोलने की मांग को लेकर बार एसोसिएशन एक दिन की हड़ताल पर रहे। वकीलों के हड़ताल पर जाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हड़ताल पर बैठे बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मिलने शिमला लोकसभा के सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर हड़ताल स्थल पर पहुंचकर वकीलों से मिले तथा सरकार के समक्ष यह मुद्दा रखने का आश्वासन दिया।

    बार एसोसिएशन पीछले काफी समय से  में स्थाई तौर पर पांवटा साहिब में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय को स्थाई अदालत खोलने की मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कफोटा दौरे के दौरान मांग को पूरा करने का आश्वासन भी दिया था लेकिन आज तक यह मांग पूरी नहीं हो पाई है। जिसको लेकर मंगलवार को बार एसोसिएशन न्यायालय परिसर में अपने कार्यालय बंद कर न्यायालय के बाहर  सांकेतिक हड़ताल पर बैठे रहे। जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

    बार एसोसिएशन पांवटा साहिब के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, त्रिलोचन सिंह शाह, अजय चौहान, ओमप्रकाश चौहान, रघुवीर कपूर, रविन्द्र ठाकुर, अनिरुद्ध बंगवाल, ज्ञान चौहान, नरेश तोमर ,नीरज गुप्ता आदि ने बताया की अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय के काम को लेकर शिलाई क्षेत्र व पांवटा साहिब के लोगों को 150 किलोमीटर दूर नाहन जाना पड़ता है।जिस कारण लोगों को तीन तीन दिन लग जाते हैं। एडीजे कोर्ट को खोलने को लेकर एक दिन की पांवटा साहिब में बार एसोसिएशन ने हड़ताल की।

    इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एंव सांसद सुरेश कश्यप, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर हड़ताल स्थल पर पहुंचकर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से बाद की तथा आश्वासन दिया कि इसमें देखो सरकार के समक्ष रख कर इसे पूरा करवाया जाएगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here