Home Blog Page 239

सिरमौर के सभी धार्मिक स्थलों पर कोविड-19 के कारण लगे प्रतिबंध हटाए

0

नाहन : उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने कोविड-19 के कारण जिला सिरमौर के सभी धार्मिक स्थलों पर लगाए गए प्रतिबंधों में रियायत देने के आदेश जारी करते हुए बताया कि अब मन्दिरों में श्रद्वालुओं को मास्क व सामाजिक दूरी का पालन करते हुए आरती, पूजा अनुष्ठान की अनुमति होगी।

     आदेशानुसार सभी धार्मिक स्थलों के अंदर हवन, भजन, विवाह और मुन्डन संस्कार की अनुमति होगी। इसके अतिरिक्त, श्रद्वालुओं को गर्भगृह में जाकर दर्शन करने की भी अनुमति होगी। उन्हांेने बताया कि गर्भ गृह में एक बार में कितने श्रद्धालु जाएंगे यह मन्दिर ट्रस्ट तय करेगा। उन्हांेेने बताया कि मन्दिर परिसर में नारियल, चूनी, झंडा व थैली बंद सूखा प्रसाद कि अनुमति होगी। इसके अतिरिक्त, मन्दिर परिसर में मास्क, सामाजिक दूरी के साथ लंगर, भण्डारे की अनुमति भी होगी।

21 वर्षीय सपना बनी सबसे कम उम्र की बस ड्राईवर, बनी मिसाल

0

पांवटा साहिब : हिमाचल की लड़कियां कमाल कर रही है विकास खंड के बायला गांव की 21 साल की सपना ने हेवी व्हीकल लाइसेंस प्राप्त कर महिला सशक्तिकरण का अनोखा उदाहरण पेश किया है। लड़कियां सूरत और शौक के लिए दो चलाना सीख लेती हैं लेकिन व्यवसाय के तौर पर यहां लड़कियां ड्राइविंग को व्यवसाय के तौर पर नहीं चुनौती है मगर पावटा विकासखंड के बायला गांव की सपना ने हेवी व्हीकल ड्राइविंग को कैरियर के तौर पर चुनकर अनोखा उदाहरण पेश किया है  । इसके लिए बाकायदा न्यू फ्रेंड्स ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल में प्रशिक्षण लिया और उसके बाद इतनी कम उम्र में पहली हेवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस होल्डर बनी। सपना का सपना है कि बस स्कूल चलाकर अपना कैरियर शुरू करें। 

 21 वर्षीय सपना बागबाहरा गांव के संजीव कुमार और सुनीता देवी की बेटी है सपना को बचपन से ही ड्राइविंग का शौक था ।  ड्राइविंग सीखने के बाद सपना ने हेवी व्हीकल ड्राइविंग को अपने कैरियर के तौर पर चुना इस साल की उम्र में हेवी व्हीकल ड्राइविंग को बतौर कैरियर चुनना किसी भी लड़की के लिए आसान नहीं होता  । लेकिन इस काम में सपना के पिता संजीव कुमार और माता सुनीता देवी ने उसका पूरा सहयोग किया । सपना को न्यू फ्रेंड्स ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल में दाखिला दिलाया और उसकी ट्रेनिंग का सारा खर्च भी उठाया हेवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस मिलने से सपना के परिजन और उसके प्रशिक्षक बेहद खुश हैं छोटी सी उम्र की सपना बड़े इरादों को कामयाब करने वाली अनोखी उदाहरण बन गई है ।

प्रदेश में विकास की रफ्तार को बढ़ावा देने के लिए कमर कसे अधिकारी -हंसराज

0

नाहन : हर मूलभूत सुविधाओं को लोगों के घरद्वार तक पहुंचाना सरकार का उद्देश्य है वर्तमान सरकार की दो साल की शेष अवधि में विकास की रफ्तार में और तेजी लाने के लिए सभी अधिकारी अपनी कमर कस लें तथा अधिकारी जनता से जुड़ी हर समस्याओं को समय रहते सुलझाए। विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने जिला सिरमौर के विकास खण्ड पांवटा साहिब  की ग्राम पंचायत गोरखुवाला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंे  जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही ।
     उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौरान हुए लॉकडाउन के बावजूद भी हिमाचल की विकास दर अन्य राज्यों से अधिक है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के कोने-कोने में वर्चुअल माध्यम से जुड़कर विकास को गति प्रदान की है। उन्हांेने बताया कि 2022 तक  प्रदेश में हर घर को नल उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है  
    उन्होंने उपायुक्त को निर्देश देते हुए कहा कि इस जनमंच में प्रेषित कि गई शिकायतों के निवारण के लिए टीम गठित कर सुनिश्चित करें कि अगले जनमंच से पूर्व सभी समस्याओं का संबंधित विभागों द्वारा निवारण कर लिया गया है।  
      उन्होने बताया कि जनमंच प्रदेश सरकार का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जिसके अंतर्गत लोगों की शिकायतों एवं समस्याओं का निपटारा मौके पर ही किया जा रहा है । जनता व सरकार के मध्य दूरियों को कम करने तथा लोगों के साथ सीधा संवाद करने के दृष्टिगत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर  द्वारा जनमंच कार्यक्रम आरंभ किया गया है और शीघ्र ही जिला स्तर पर भी जनंमंच कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें सचिव स्तर के अधिकारी भी उपिस्थत होंगे।
      उन्होंने नव निर्वाचित प्रधानों व उप प्रधानों को बधाई दी और बिना भेदभाव के विकास कार्य करने तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का सुझाव दिया। उन्हांेने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पैसा पंचायतों के सीधे खाते में दिया जा रहा है और लोगों को भी विभिन्न योजनाओं के अतंर्गत पैसा उनके अपने खाते में प्रदान किया जा रहा है।    उन्होंने आलोचकों से आहवान किया है कि लोकतांत्रिक मर्यादाओं में रहकर ही सरकार की आलोचना करें और  सरकार की उपलब्धियों को भी आम लोगों तक पहुचानें में सहयोग करें।  
     इस अवसर पर विभिन्न विभागों से संबधित पूर्व में आई कुल 21 शिकायतों का निपटारा मौके पर किया गया तथा आज मौके पर आई लगभग 32 शिकायतों को समयबद्ध निपटान के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया । इसके अतिरिक्त 100 से अधिक मांगे भी प्राप्त हुई।        
     जनमंच कार्यक्रम आरंभ होने से पहले उपाध्यक्ष विधानसभा द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परिसर में पंजवटी वाटिका रोपित की जिसमें पूर्व की ओर पीपल, पश्चिम में बरगद, उतर में बेल व दक्षिण में आंवला तथा मध्य (अग्निकोण) में अशोक वृक्ष रोपित किए गए तथा इसके उपरान्त स्कूल परिसर में ही एक बूटा बेटी के नाम से आम का पौधा रोपित कर पॉली शौचालय का निरीक्षण किया जोकि आर्कषण का केन्द्र बना। इसके उपरान्त उपाध्यक्ष ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया व पोलियों उन्नमुलन कार्यक्रम के अतंर्गत बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाई।
       उपाध्यक्ष द्वारा ‘बेटी है अनमोल’ कार्यक्रम के तहत दस कन्याओं जिनमें पंचायत गोरखुवाला की सुनन्दा व शगुन, भगाणी की बक्शीश कौर व माहिरा, खोदरी माजरी की सानवी तथा मानपुर देवड़ा की वर्तिका, वेदिका, हिमान्शी, कुन्जन व  तनवी को बारह-बारह हजार रूपये की बैंक एफडी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत गोरखुवाला की ओईलिविया, नव्या, कृतिका, अंजली, सृष्टि, दिव्यांशी  व ईशिका तथा ग्राम पंचायत सालवाला की वंशिका, भावना व नव्या दस नवजात कन्याओं को जिला प्रशासन की ओर से बधाई पत्र व उपहार प्रदान किए गए ।
      इस मौके पर उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0 परूथी ने जानकारी दी कि प्री जनमंच गतिविधि के  दौरान 6029 डिजीटाइजड राशन कार्ड, बेटी है अनमोल योजना में 804ए गृहिणी सुविधा योजना में 128, घरेलू शौचालय व सार्वजनिक शौचालय निर्माण 8575 तथा 1649 गर्भवती माताओं का पंजीकरण व टिकाकरण का लक्ष्य रखा गया था जिसे शतप्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। इसी प्रकार जनधन योजना में 1330, किसान क्रेडिट कार्ड में 499, सामाजिक कल्याण पेेंशन के 38291 में से 37967 के लक्ष्य की प्राप्ति की गई है।
      जनमंच के दौरान राजस्व विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार के 220 से अधिक प्रमाण पत्र जारी किए गए जिनमें 50 हिमाचली, 52 अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछडा वर्ग प्रमाण पत्र, 20 कृषक, 10 चरित्र प्रमाण पत्र और 15 आय प्रमाण जारी किए। इसी प्रकार 13 जमाबंदी, 20 भू-इंतकाल के अतिरिक्त 40 विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र जारी किए गए ।
        उपायुक्त ने जानकारी दी कि जनमंच के दौरान स्वास्थ्य और आयुर्वेद विभाग द्वारा आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविरो का आयोजन किया गया जिसमें आयुर्वेद विभाग के चिकित्सकों द्वारा 270 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच व 130 की रक्त जांच की गई और निःशुल्क दवाईयां वितरित की गई । जबकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित बहुददेशीय चिकित्सा शिविर में 80 से अधिक लोगों की जांच कर निःशुल्क दवाईया वितरित की गई ।
            इस मौके पर पुलिस अधीक्षक खुशहाल चंद शर्मा, एसडीएम शिलाई हर्ष अमरेन्द्र नेगी, भाजपा मण्डलाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता, ग्राम पंचायत गोरखुवाला प्रधान सुरेखा चौधरी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी  भी उपस्थित रहे।

भारी बर्फबारी के कारण शिमला में जनजीवन अस्त व्यस्त

0

शिमला – प्रदेश में सुबह से बर्फबारी का सिलसिला जारी है जिसके चलते शिमला जिले के ऊपरी क्षेत्र की सड़कें यातायात के लिए बंद है।शिमला शहर में भी यातायात ठप्प पड़ा हुआ है और बिजली भी कई क्षेत्रों में गुल है।शिमला में भारी बर्फबारी के कारण पेड़ गिरने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।शिमला के कार्ट रोड में पंचायत घर के पास पेड़ गिरने से सड़क अवरुद्ध हो गयी है वहीँ शिमला आईएसबीटी बाई पास में भी पेड़ गिरने से यातायात ठप्प हो गया है। इसके शिमला शहर की सभी सड़के यातायात के लिए बंद हो गई है।हालांकि पुलिस के जवान लगातार फसे हुए लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं और सड़कों को खोलने का भी प्रयास किया जा रहा है लेकिन बर्फबारी जारी होने के चलते सड़को को खोलने में परेशानियों का सामना कर पड़ रहा है।

प्रत्येक पंचायत को मिलेगी 10 लाख रुपए की धनराशिः जय राम ठाकुर

0

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास

शिमला – मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से ऊना जिले के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के गेहरा धनेट में 53.14 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले अटल आदर्श विद्यालय, 4.93 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले क्षेत्रीय पशु चिकित्सालय बरनोह और 4.20 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले मुर्राह भैंस प्रजनन फार्म बरनोह का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने बाद में झलेड़ा में आयोजित स्वर्ण जयन्ती ग्राम स्वराज सम्मेलन को भी वर्चुअली सम्बोधित किया।मुख्यमंत्री का आज ऊना जिले के प्रवास का कार्यक्रम था लेकिन शिमला में भारी बर्फबारी के कारण वह व्यक्तिगत तौर पर वहां नहीं जा सके।क्यारियां में आयोजित जनसभा को वर्चुअल माध्यम से सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ण राज्यत्व प्राप्त होने के उपरान्त अपनी 50 वर्षो की विकास यात्रा में प्रदेश ने हर क्षेत्र में मुकाम हासिल किया है। राज्य ने तरक्की का यह सफर प्रदेशवासियों के सहयोग तथा समर्थन से पूरा किया है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश में पूर्ण राज्यत्व स्वर्ण जयंती यात्रा आयोजित की जाएगी। इस यात्रा के माध्यम से हिमाचल में पिछले 50 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में हुए बदलाव को दर्शाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना सफल हुई है। देश की दो कम्पनियों ने कोविड की वैक्सीन तैयार करने की उपलब्धि हासिल की है। हिमाचल प्रदेश में प्रथम चरण में 93 हजार स्वास्थ्य कर्मियों के टीकाकरण का कार्य सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण कार्य पर 150 करोड़ रुपये व्यय किये जा रहे हैं। नागरिक अस्पताल बंगाणा को स्तरोन्नत कर वहां 50 बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र थानाकलां में चैबीसों घंटे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र को 50 करोड़ रूपये प्रदान किये गए हैं। बंगाणा में 10 करोड़ रूपये की लागत से ब्लाॅक कार्यालय और 18 करोड़ रुपये की लागत से मिनी सचिवालय का निर्माण किया जा रहा है। थानाकलां में ही 10 करोड़ रुपये की लागत से गौ अभयारण्य का निर्माण किया जा रहा है जिसमें 400 बेसहारा पशुओं को रखने की व्यवस्था होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 9.14 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ओलिंडा से बोहरू सम्पर्क मार्ग, 11.67 करोड़ रूपये से निर्मित होने वाले सैली से हंडोला सम्पर्क मार्ग, 7.17 करोड़ रुपये से बनने वाले खरूणी-खैरियां वाया चपलाह, गारलां, डीहर, मकड़ी चम्वोआ सम्पर्क मार्ग, 15.55 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली संवर्द्धन जलापूर्ति योजना धार चमुखा से पिपलू, डरोह, सरोह और चमयारी सिहाना का कार्य शीघ्र आरम्भ किया जाएगा।

जय राम ठाकुर ने झलेड़ा में आयोजित स्वर्ण जयन्ती ग्राम स्वराज सम्मेलन को भी वर्चुअली सम्बोधित किया। उन्होंने लोकतंत्र की मूल इकाई पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि विकास के लिए सभी को मिलकर काम करने और सभी को साथ लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के चुुनाव मंे प्रदेश में 102 पंचायतें निर्विरोध चुनी गई हैं। प्रदेश सरकार की घोषणा के अनुसार प्रत्येक पंचायत को 10 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को इनके दायित्वों और भूमिका के सम्बन्ध में प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।

जय राम ठाकुर ने कहा कि 14वें वित्त आयोग की राशि केवल पंचायतों को ही दी जाती थी लेकिन अब 15वें वित्त आयोग की राशि पंचायती राज संस्थाओं की तीनों इकाईयों को प्रदान की जा रही है। जिला परिषद व पंचायत समिति को 15-15 प्रतिशत जबकि ग्राम पंचायतों को 70 प्रतिशत राशि प्रदान की जा रही है।

उन्होंने कहा कि 15वें वित्त आयोग के अन्तर्गत अब तक इस वर्ष 214.50 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जा चुकी है, जिसमें जिला परिषद को 32.17 करोड़ रुपये और इतनी ही राशि पंचायत समिति को जबकि 150.16 करोड़ रुपये ग्राम पंचायतों को जारी किए जा चुके हैं। इस धनराशि में से 50 प्रतिशत पंचायतें स्थानीय आवश्यकताओं को पूरा करने और शेष 50 प्रतिशत राशि स्वच्छता व पेयजल आदि पर व्यय कर सकेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कोविड संकट के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और वे बधाई के पात्र हैं।

इस अवसर पर वीडियो संदेश के माध्यम से केन्द्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे कड़ी मेहनत से विकास के नये आयाम स्थापित करेंगे। उन्होंने जन प्रतिनिधियों से सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ लोगों को सुनिश्चित करने के लिए निरन्तर प्रयास करने का आह्वान किया।

पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार ने कारगर कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत घरों के निर्माण के लिए 20 करोड़ रूपये की राशि व्यय की है।

मुख्यमंत्री ने स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारियों के लिए रिज मैदान का दौरा किया

0

शिमला  : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने 25 जनवरी, 2021 को प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के स्वर्ण जयंती समारोह के शानदार आयोजन हेतु तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के लिए आज रिज मैदान का दौरा किया। 

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, मुख्य सचिव अनिल खाची, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव जेसी शर्मा, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक मोहित चावला, निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

एआईसीसी में सचिव का दायित्व मिलने के बाद शिमला में अनिरुद्ध सिंह का जोरदार स्वागत

0

शिमला  : ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी में सचिव का दायित्व मिलने के बाद आज कसुम्पटी के विधायक अनिरुद्ध सिंह शिमला पहुँचे। शिमला पहुचने पर कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में ढोल नगाड़ो के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में अनिरुद्ध सिंह को असम की जिम्मेदारी सौंपी गई है और अनिरुद्ध सिंन्ह ने असम में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया है।

इस मौके पर अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में सचिव बनने के बाद असम की जिम्मेदारी दी गई है। यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है जिसे पूरी मेहनत व ईमानदारी के साथ पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज जनता बीजेपी के शासन से तंग आ गई है अब असम में कांग्रेस की सरकार बनेगी। वह दो तीन दिनों में ही असम जाकर मैदान में डट जाएंगे और कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्य करेंगे। वन्ही कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि अनिरुद्ध को बहुत बड़ा दायित्व मिला है जो पार्टी और हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

अटल टनल में तैनात सुरक्षा कर्मियों को मिलेगी शालीन व्यवहार की ट्रेनिंग

0

शिमला  : देश-विदेश के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी अटल टनल रोहतांग में हुड़दंगी पर्यटकों को अब पुलिस और सीमा सड़क संगठन के जवानों के सख्त व्यवहार का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस सुरंग में एक पर्यटक की निर्मम पिटाई और उसे मुर्गा बनाए जाने की घटना के बाद हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने सुरक्षा में तैनात पुलिस जवानों से पर्यटकों के साथ नरमी बरतने को कहा है। इस संबंध में प्रदेश पुलिस महानिदेशक ने लाहौल स्पिति और कुल्लू जिलों के पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर हिदायतें जारी की हैं। साथ ही इस सुरंग की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को पर्यटकों के साथ शालीन व्यवहार का प्रशिक्षण देने की जिम्मेवारी भी लगाई गई है। ये जिम्मेवारी प्रदेश पुलिस की इसी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर को सौंपी गई है।

प्रदेश पुलिस महानिदेशक की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि इस सुरंग के खुलने के दिन से ही भारी संख्या में पर्यटक हर रोज सुरंग के आर-पार जा रहे हैं और इनमें से कुछ पर्यटक कानून को तोड़ रहे हैं तथा मोटर वाहन कानून के प्रावधानों और दिशा-निर्देशों की अवहेलना कर रहे हैं। पत्र में कहा गया है कि अटल टनल रोहतांग की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों से कानून को सख्ती से लागू करने की अपेक्षा की जाती है लेकिन उनसे नरम व्यवहार की भी अपेक्षा की जाती है ताकि आम जनता को इस सुरंग को पार करते वक्त कोई परेशानी न हो।

पत्र में कहा गया है कि सुरंग पार करते समय कानून तोड़ने वाले लोगों के खिलाफ मोटर वाहन कानून, आईपीसी, सीआरपीसी और हिमाचल प्रदेश पुलिस एक्ट-2007 के तहत कार्रवाई करने के अनेकों प्रावधान हैं। इसलिए सुरक्षा में तैनात जवानों को कानून द्वारा निर्धारति सीमा को नहीं लांघना चाहिए। पुलिस महानिदेशक ने आज जारी पत्र में निर्देश दिए हैं कि अटल टनल रोहतांग की सुरक्षा में तैनात जवानों को तैनाती से पहले शालीन व्यवहार का प्रशिक्षण दिया जाए और इसके बिना किसी भी जवान की तैनाती इस सुरंग की सुरक्षा में न की जाए। उन्होंने सुरंग के सुरक्षा में तैनात जवानों की समय समय पर समीक्षा करने के भी निर्देश दिए हैं। 

शिमला : पटरी पर लौट रहा पर्यटन कारोबार,10 दिन में पहुंची 1 लाख 41 हजार गाड़ियां।

0

शिमला : पहाड़ों की रानी में बीते 10 दिनों में रिकॉर्ड 1 लाख 41000 गाड़ियां शोघी बैरियर से क्रॉस की है जो नॉर्मल ट्रैफिक से 2 गुना है। क्रिसमस में 17000 गाड़ियां जबकि नए साल जशन के लिए 31 दिसंबर को 18000 गाड़ियां शिमला में प्रवेश की है I पर्यटकों का लगातार हिमाचल प्रदेश में रुझान बढ़ रहा है और शिमला में भी लगातार पर्यटन कारोबार पटरी पर लौट रहा है I मौसम विभाग ने 2 दिनों का भारी बर्फबारी के अलर्ट जारी किया है जिसे देखते हुए शिमला पुलिस भी सतर्क हो गई है। शिमला में बर्फबारी देखने के लगातार पर्यटक पहुंच रहे हैं। पुलिस ने शिमला के दिल्ली ढली और कुफरी में पहले से ही टीमें तैनात कर दी है ताकि पर्यटक बर्फबारी में ना फंसे इसके अलावा की क्यूआरटी और एसआरओ की टीम भी शहर में तैनात की गई है जिससे किसी भी तरह की कानून व्यवस्था चरमराई I 

एसपी शिमला मोहित चावला ने कहा है कि बर्फबारी की चेतावनी के बाद शिमला में ट्रैफिक बढ़ सकता है जिसे देखते हुए पुलिस ने सारी व्यवस्थाएं कर ली हैं।पुलिस ने शहर में 10 दिन जो गाड़ियों का ट्रैफिक आया उसे निपटने में बेहतर काम किया है।

31 जनवरी तक लागू रहेगा शिमला में नाईट कर्फ्यू

0

शिमला  : उपायुक्त आदित्य नेगी ने धारा 144 के अंतर्गत निहित शक्तियों का प्रयोग कर आदेश जारी करते हुए बताया कि जिला में रात्रि कफ्र्यू रात 10 बजे सुबह 6 बजे तक 31 जनवरी, 2021 तक प्रभावी रहेगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान 28 नवम्बर, 2020 को जारी किए गए आदेशों में निहित शर्तें लागू रहेगी। उन्होंने बताया कि यह आदेश जिला में 06 जनवरी, 2021 से 31 जनवरी, 2021 तक लागू रहेंगे। उन्होंने बताया कि आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ धारा 188, 269 व 270 के तहत कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी I