जिस प्रकार हम आपको क्षेत्र समाज में ऐसे अनेकों जरूरतमंद व्यक्ति देखने एवं सुनने को मिलते हैं जो किसी न किसी शारीरिक या फिर मानसिक रूप जूझ रहे हैं या फिर ऐसे परिवार जिस परिवार में केवल माता पिता की सेवा एवं बुढ़ापे का कोई सहारा नहीं रहा है, इसी प्रकार असहाय गरीब परिवार की दिल दहलाने वाली ज़मीनी हकीकत जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के भाटावाली में देखने एवं सुनने को मिलती हैं,जिस असहाय परिवार की मुसीबत को क्षेत्र समाज के मध्य लाने का प्रयास किया स्थानीय (सटींग-बाज) के युवा पत्रकार संजीव शर्मा ने जो हमेशा अपने न्यूज पोर्टल के माध्यम से समाज की हर उचित मांग,विशेषता और समस्याओं को हमेशा बैवाकी से उठाने के लिए जाने जाते हैं,इस जरूरतमंद परिवार में श्रीमती मंगती देवी अकेले ही परिवार की परवरिश कर रही है तो वहीं दुखों का पहाड़ कुछ इस क़दर टुटा की अपने दो बेटे हादसे के शिकार हुए जिसमें एक बेटा बिछु के काटने से मौत हो गई और दूसरे बेटे को बिजली का करंट लगने के कारण अपने प्राणों को गवाना पड़ा, तो वहीं परिवार की परवरिश करने वाले मंगती देवी के पति को वर्षों से पेरालाईज होने के कारण दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं हो पा रही है,परन्तु समाज में आज भी जैसे कुछ लोगों में इंसानियत जिंदा नज़र आती है,
प्राप्त जानकारी अनुसार जैसे ही संजीव शर्मा ने दून प्रेस क्लब पांवटा को जानकारी साझा की तो फिर दून प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं अन्य सभी पत्रकार बन्धुओं ने इस परिवार से मिलकर कुछ आर्थिक सहायता प्रदान करने का प्रयास किया,जिस आर्थिक सहायता से यकिनन इस परिवार को कहीं न कहीं ज़ीने का सहारा मिलेगा तो वहीं नैकदिल युवा पत्रकार संजीव शर्मा और दून प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेश रमौल ने इस परिवार को अपने बेटों के समान आदर भाव और आर्थिक सहायता देने का भरसक प्रयास किया, तो वो संजीव शर्मा के अनुसार पांवटा साहिब के परोपकारी प्रसिद्ध व्यवसायी लम्बु क्रेन के मालिक ने भी आर्थिक सहायता देने का प्रयास किया तो वहीं (सबसे तेज खवर) न्यूज पोर्टल की तेजतर्रार युवा पत्रकार नीलम ठाकुर ने समाज से भी अपील की है कि दुःख के इस घड़ी में हम सभी किसी न किसी रूप से यथासंभव आर्थिक एवं सामाजिक सेवा करने का प्रयास करें ताकि इन्सानियत हमेशा जिन्दा रहे, तो साथ ही नीलम ठाकुर ने जरूरतमंद परिवार को आर्थिक सहायता देने के लिए परिवार के खाता संख्या को अपने न्यूज पोर्टल के माध्यम से साझा करने का प्रयास किया जिसके माध्यम से अभी तक अनेकों समाजसेवी और परिवार की पीड़ा को समझने वाले दानी सज्जनों ने मदद के हाथ बढ़ाए हैं, और यह कारवां जारी है तो वहीं हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि इनके पति जल्द से जल्द स्वस्थ हो और फिर दोनों पति-पत्नी अपने जीवन को बेहतर ढंग से जीवनयापन कर सकें,
इस प्रकार संजीव शर्मा और दून प्रेस क्लब की यह सराहनीय पहल यकिनन सभ्य समाज के लिए एक मानवता की मिसाल है,जिस प्रकार वर्तमान में हर व्यक्ति अपने निजी स्वार्थ और निजी जीवन तक सिमित होते जा रहे हैं जिनको क्षेत्र समाज और किसी अन्य ज़रूरतमन्दों के दुःख दर्द से जैसे कोई सरोकार नहीं रह गया है ऐसे तमाम लोगों के लिए दून प्रेस क्लब पांवटा की यह नैक पहल सोचने और आत्मचिंतन करने का विषय है, तो वहीं इस परिवार के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, तो वहीं उम्मीद करेंगे कि भविष्य में भी पत्रकार बन्धु इसी प्रकार की नैक पहल और अपने कलम की ताक़त से सरकार और प्रशासन तक परिवार की सहायता करने के लिए समय-समय पर पत्रकारिता के माध्यम से आवाज़ को बुलंद करने का प्रयास करेंगे।
स्वतन्त्र लेखक-ठाकुर हेमराज राणा सिरमौर


