तूल पकड़ रहा मेडिकल कॉलेज शिफ्ट करने का मामला, नवभारत युवा संघ ने जताया शिफ्ट करने का विरोध

    0
    374

    नाहन : विभिन्न सामाजिक मुद्दों को उठाने वाली नवभारत युवा संघ ने डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन को शिफ्ट करने का विरोध जताते हुए कहा है कि यह फैसला पूरी तरीके से जन विरोधी है और आने वाले समय में इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवन शर्मा आज जिला मुख्यालय नाहन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि नाहन मेडिकल कॉलेज को शिफ्ट करने से शहर के लोगों को इसका खामियाजा भुक्तना पड़ेगा और लोग स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित हो जाएंगे वहीं उन्होंने स्थानीय कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी के उस बयांन की निंदा की जिसमें उन्होंने कहा था कि 2 साल के भीतर मेडिकल कॉलेज नाहन को नाहन के कांशिवाला शिफ्ट किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया द्वारा नाहन मेडिकल कॉलेज निर्माण को मान्यता दी गई थी और एक बहुमंज़िला भवन भी तैयार हो चुका है मगर अब इसे शिफ्ट करने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सारे नक्शे यहां पर तैयार किए गए हैं और सभी सर्वे कंप्लीट हो चुके हैं और अब अपने 2 साल के असफल कार्यकाल को छुपाने के लिए कॉलेज को शिफ्ट किया जा रहा है।

    उन्होंने अंदेशा जताया है कि जिस तरीके से नाहन मेडिकल कॉलेज को लेकर लगातार विवाद बढ़ रहा है अंदेशा यह भी है कि बढ़ते विवाद को देखते हुए कहीं केंद्र सरकार मेडिकल कॉलेज की मान्यता को रद्द न कर दे। उन्होंने कहा कि 2 साल से मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है और लोगों को यहां पर अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही है जिसे लेकर ना तो स्थानीय विधायक और ना ही जिला से संबंध रखने वाले उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान गंभीर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं की मंशा से साफ जाहिर होता है कि वह लोगों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here