नाहन नगर परिषद ने डॉ वाई एस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के नए भवन के लिए जमीन देने से इनकार किया है। वीरवार देर शाम नगर परिषद में भूमि स्थानांतरित करने को लेकर एक बैठक आयोजित हुई जिसमें स्थानीय विधायक अजय सोलंकी और एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान भी मौजूद रहे।
भूमि स्थानांतरित करने को लेकर नाहन नगर परिषद के सभी पार्षदों के बीच NOC को लेकर वोटिंग हुई जिसमें विधायक अजय सोलंकी ने भी अपना वोट डाला मौजूद सदस्यों के 12 मतों में से 6 मत पक्ष में जब पीछे मत विपक्ष में पड़े। मीडिया से बात करते हुए विधायक अजय सोलंकी ने कहा है कि को जमीन मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए देखी गई है उसे लेकर भाजपा समर्थित नगर परिषद के भाजपा समर्थित पार्षदों ने मेडिकल कॉलेज के नाम भूमि स्थानांतरित करने से इनकार किया है और वोटिंग के जरिये भी फैसला नही हो पाया है।
उन्होंने कहा कि काशीवाला में जिस जमीन पर मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण किया जाना है वह सरकार की जमीन है और नगर परिषद ने उस जमीन पर कब्जा किया है उन्होंने कहा कि अब इस मामले को लेकर एक और बैठक बुलाई जाएगी साथ ही सरकार ही इस पर अंतिम फैसला करेगी।
विधायक अजय सोलंकी ने एक बार फिर कहा कि मेडिकल कॉलेज शिफ्ट करने के नाम पर विपक्षी दल भाजपा द्वारा लोगों को गुमराह किया जा रहा है उन्होंने कहा कि नाहन शहर के भीतर ही मेडिकल कॉलेज को एक्सपेंड किया जा रहा है जबकि इसको लेकर दुष्प्रचार करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थान पर पर्याप्त मात्रा में जमीन नहीं है और सरकार ने शहर के भीतर ही दूसरे स्थान पर 161 बीघा भूमि का चयन किया है।


