चुनाव पर्यवेक्षकों की देखरेख में 3 मण्डलों के चुनाव सम्पन्न

    0
    246

    नाहन: हिमाचल प्रदेश में भाजपा की मंडल स्तर मंडल स्तर पर संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया चल रही है इसी कड़ी में आज नाहन विधानसभा क्षेत्र में पार्टी द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षकों की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया आयोजित हुई जिसमें नाहन विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडलों के नवनियुक्त अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चुनाव हुआ। मीडिया से बात करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि पूरे हिमाचल प्रदेश में मंडलों का विस्तार होने के बाद संगठन की चुनाव प्रक्रिया चल रही है और पूरे प्रदेश में भाजपा मंडलों की संख्या 74 से बढ़कर 171 कर दी गई है और उन तमाम स्थानों पर चुनाव प्रक्रिया चल रही है।

    उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला में पहले भाजपा के पांच मंडल काम कर रहे थे और अब इनकी संख्या बढ़कर 12 हो गई है नाहन विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा के मंडलों की संख्या एक से बढ़कर तीन हो गई है उन्होंने कहा कि तीनों ही मंडल अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हुआ है। विनय गुप्ता ने कहा कि निश्चित तौर पर हिमाचल प्रदेश में भाजपा मंडलों की संख्या में बढने से संगठन को इसका लाभ मिलेगा और जितने छोटे स्तर पर यूनिट बनेगी संगठन को उतनी ही मजबूती मिलेगी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here