नाहन : सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल की बस और एक कार के बीच आज राष्ट्रीय राजमार्ग 07 कालाअंब- देहरादून पर कोलर के समीप जोरदार टक्कर हो गई । स्विफ्ट कार और बस के बीच आमने-सामने हुई इस टक्कर में कार सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ। वहीं सशस्त्र सीमा बल के कुछ जवानों को भी हल्की चोटें आई है।
हादसे में घायल कार सवार शख्स को गंभीर हालत में डॉ वाई एस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन उपचार के लिए भेजा गया है । सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू की।


