प्राचीन मंदिरों में सेवानिवृत्त प्रोफेसर के सौजन्य से शिरगुल मंदिर में हुई नई मूर्तियों की स्थापना

    0
    353

    हरिपुरधार: संगड़ाह उपमंडल के तहत सैंज पंचायत स्थित शिरगुल मंदिर डलयानु और भलाड भलोना के प्राचीन गाँव भलोना स्थित शिरगुल मन्दिर में शिरगुल महाराज की नई मूर्तियां स्थापित की गई है। अष्टधातु से निर्मित इन मूर्तियों की स्थापना भलोना गाँव के रहने वाले सेवानिवृत्त सहायक प्रोफेसर डॉ रूप कुमार शर्मा के सौजन्य से की गई है। जिसके लिए स्थानीय ग्रामीणों ने प्रोफेसर डॉ रूप कुमार शर्मा का आभार जताया है।

    रूप कुमार शर्मा ने बताया कि उनकी लम्बे समय से इच्छा थी कि इन दोनों ही प्राचीन मन्दिरों में नई मूर्ति स्थापित हो। उन्होंने कहा कि मूर्तियां उन्होंने शिमला जिला के रहने वाले अपने पुराने एक मित्र से विशेष रूप के तैयार करवाई थी जो मूर्तिकार है।

    स्थानीय लोगो ने विधिवत परम्परा अनुसार मन्दिर में मूर्तियों की स्थापना की। शिरगुल मन्दिर कमेटी के सदस्य व स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक हीरा पाल शर्मा, डीआर भारद्वाज, अमर सिंह शास्त्री,लायक राम शास्त्री, रामचन्द्र शर्मा,धर्मपाल शर्मा, चेतराम शर्मा,काशीराम शर्मा ,चन्द्रप्रकाश शर्मा, रविन्द्र शर्मा,आत्मा राम शर्मा व किशोरी लाल ,सुंदर सिंह,सुनील शर्मा आदि ने प्रोफेसर रूप कुमार शर्मा का आभार जताया है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here