नाहन शहर में वाहनों के प्रवेश पर जिला प्रशासन व व्यापारी आमने-सामने, व्यापारी वर्ग ने जताया जिला प्रशासन के निर्णय का विरोध

    0
    218

    नाहन : जिला मुख्यालय नाहन के मुख्य बाजार में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध मामले में जिला प्रशासन व नाहन का व्यपारी वर्ग आमने सामने हैं । जिला प्रशासन द्वारा दिन के  समय वाहन प्रवेश बंद करने के निर्णय पर नाहन के व्यापारी वर्ग ने विरोध जताया है । नाहन का व्यपारी वर्ग आज वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध मामले में डीसी से मिलने पहुंचे हैं। 

    व्यापारियों का कहना है की बाजार में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाना सही नहीं है जिला प्रशासन द्वारा लिए गए इस फैसले का व्यापारी वर्ग विरोध करता है व्यापारियों ने बताया कि इस फैसले को लेने से पहले बाजार में कार्य करने वाले व्यापारी व रहने वाले व्यापारियों के साथ जिला प्रशासन को बातचीत करनी चाहिए थी । उन्होंने कहा कि बाजार में रहने वाले व्यापारियों को बच्चों को स्कूल ले जाने छोड़ने व् बुजुर्गों को अस्पताल ले जाने व लाने के लिए वाहनों का प्रवेश बाजार में करना पड़ता है । उन्होंने बताया कि बाजार के मुख्य प्रवेश द्वार पर पार्किंग सुविधा नहीं है ऐसे में बाजार में आने वाले लोगों को वाहन पार्क करने के लिए भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

    मामले को लेकर  हुए डीसी सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि नाहन के मुख्य बाजारों में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है । व्यापारि वर्ग से इसको लेकर बैठक की गई है । जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है । बाजार में खासकर दो पहिया वाहनों की प्रवेश होने के चलते समस्या आ रही थी । जिसको लेकर पुलिस विभाग को सख्ती से ऐसे वाहनों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए गए हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here