हरिपुरधार में कांग्रेस कमेटी श्री रेणुका जी ने स्व• वीरभद्र सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

    0
    454

    श्री रेणुका जी : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी श्री रेणुका जी द्वारा हरिपुरधार रेस्ट हाउस में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व• वीरभद्र सिंह पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। जिसकी अध्यक्षता  ब्लॉक अध्यक्ष तपेन्दर चौहान  ने की। इस मौक़े पर कांगेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी तथा उन्हें याद किया।

    ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तपेन्दर  चौहान ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व• वीरभद्र सिंह जी विकास के मसीहा थे और उन्होंने हिमचालिए के कोने कोने में विकास को एक समान दृष्टि से पहुंचाया। उन्होंने कहा कि रेणुका विधानसभा क्षेत्र में स्कुल, कॉलेज, सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सहित सभी सरकारी संस्थान इत्यादि सभी योजनायें वीरभद्र सिंह जी देन है और उन्होंने हमेशा रेणुका की जनता के बीच आकर हमेशा सुख दुख का हिस्सा बने। तपेन्दर चौहान ने कहा कि वीरभद्र सिंह जी एक महान व्यक्तित्व के धनी थे और जनता से उनका प्रेम व लगाव अटूट है।

    इस मौक़े पर कांग्रेस के जिला सचिव दलीप चौहान, जोन अध्यक्ष अनिल शर्मा, प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव ओपी ठाकुर ने भी अपने विचार रखे तथा स्व• वीरभद्र सिंह जी के जीवन  पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह जी का पूरा जीवन हिमाचल कि जनता के लिए समर्पित रहा है और उनके आदर्श व सिद्धांतो पर चलना सभी कांग्रेसजनों का कार्य है तथा उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करना है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह जी लोकप्रियता आज भी पुरे हिमाचल में बरकरार है और उनके विकास कार्यो एवं उनकी शैली  के लिए जनता हमेशा उनको याद करती रहेगी।

    इस मौक़े पर ब्लॉक अध्यक्ष तपेन्दर चौहान, कांग्रेस के जिला सचिव दलीप चौहान, जोन अध्यक्ष अनिल शर्मा, प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव ओपी ठाकुर, जगत भारद्वाज, सुखराम शर्मा, नेत्र शर्मा, अनिल ठाकुर, देवेंद्र शर्मा, विक्रम सिंह चौहान, बलबीर सिंह, दलीप राणा, दीप राम, राम शरण शर्मा, रमिया राम, रघुवीर सिंह, हरदेव ठाकुर, नवीन राणा, प्रताप शर्मा, कपिल छिंटा सहित दर्जनों कार्यकर्ता श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मौजूद रहे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here