राज्यपाल ने भगवान परशुराम व माता रेणुका मंदिर में नवाया शीश, बोले अगले 5 साल में पूरा होगा रेणुका बांध निर्माण

    0
    419

    नाहन : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला आज दो दिवसीय सिरमौर जिला के दौरे पर पहुंचे। तीर्थ स्थली रेणुका जी पहुंचकर उन्होंने भगवान परशुराम व माता रेणुका के मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद पवित्र रेणुका जी झील  की परिक्रमा भी की।

    राज्यपाल ने करीब 7 हजार करोड रुपए की लागत से बन रहे महत्वपूर्ण रेणुका जी बांध परियोजना का भी निरीक्षण किया । इस दौरान उनके साथ बांध प्रबंधन व जिला प्रशासन से जुड़े अधिकारी भी मौजूद रहे। 7 हजार करोड़ इस परियोजना का खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिलान्यास भी कर चुके है।

    पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि हिमाचल देव भूमि है और यहां जगह-जगह देवी वास करते है। राज्यपाल ने कहा कि कहा कि 1960 में श्री रेणुका जी बांध को निर्माण को लेकर चर्चाए शुरू हुई थी मगर आज तक रेणुका जी बांध का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है जबकि इसका निर्माण कार्य बहुत पहले पूरा हो जाना चाहिए था। उन्होंने ने कहा कि यदि समय रहते हैं इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ होता तो निर्माण कार्य में लागत कम आती उन्होंने उम्मीद जताई की अगले 5 साल में बाँध का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। 

    राज्यपाल ने कहा कि मौजूदा समय में 7 हजार करोड़ रुपए की लागत आंकी जा रही है जो आने वाले समय में और बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि बांध निर्माण से हिमाचल के साथ साथ पड़ोसी राज्य उत्तराखंड,  उतरप्रदेश, दिल्ली,राज्यस्थान को लाभ मिलेगा जिसके पहले ही समझौते हो चुके है उन्होंने कहा कि बांध निर्माण में अभी करीब 6 वर्ष का और समय लग जाएगा।

    रेणुका जी में आज बांध विस्थापितों ने भी राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल से मुलाकात की और उन्हें एक मांग पत्र सौंपा। मुलाकात करने के बाद बांध विस्थापित संघर्ष समिति के महासचिव संजय चौहान ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बांध विस्थापितों की कई मांगे हैं जिसके संदर्भ में एक मांग पत्र राज्यपाल को सौंपा गया है उन्होंने कहा कि बांध विस्थापितों के पुनर्वास के लिए सरकार उचित व्यवस्था करें यह मांग मुख्य रूप से उठाई गई है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल से गिरी नदी पर चमयाना आए मोहतु के लिए एक वैकल्पिक पुल निर्माण की भी मांग की है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here