नाहन : वैलेंटाइन डे पर महिला अधिकार जागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं के साथ बढ़ते आपराधिक मामलो पर जताई चिंता

    0
    233

    नाहन : वैलेंटाइन डे दिवस पर जिला मुख्यालय नाहन में आज जागोरी रूरल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में लैंगिक समानता व महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में  जेबीटी की प्रशिक्षुओं को महिलाओं के अधिकार बारे जागरूक किया गया।  

    कार्यक्रम अधिकारी सुमित्रा शर्मा ने बताया कि आज का दिन प्यार का इजहार करने के रूप में मनाया जाता है। मगर समाज की वास्तविक स्थिति यह है कि महिलाएं महिलाओं के साथ लगातार आपराधिक वारदातें बढ़ रही है जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ना का शिकार हो रही है और हाल में सामने आए सर्वे में यह खुलासा हुआ है।

    उन्होंने कहा कि जा गोरी रूरल चैरिटेबल ट्रस्ट सिरमौर जिला में अलग-अलग स्थानों पर जाकर लोगों को महिला के अधिकारों व उनके साथ बढ़ते अपराधों पर जागरूक करेगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here