Home Latest News डीसी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठी कंपनी से निकाली महिलाएं, बिना सूचना कंपनी से निकालने के आरोप

डीसी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठी कंपनी से निकाली महिलाएं, बिना सूचना कंपनी से निकालने के आरोप

0
डीसी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठी कंपनी से निकाली महिलाएं, बिना सूचना कंपनी से निकालने के आरोप

नाहन :  पावटा साहिब की एक कंपनी द्वारा काम से निकाली गई महिलाएं जिला मुख्यालय नाहन में DC कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गई है। आरोप है कि बिना किसी सूचना के इन्हें काम से निकाला गया और अब इन्हे दर दर की ठोकरें खानी पड़ रही है ।

कंपनी से निकाली गई महिलाओं ने बताया कि पिछले करीब 14 सालों से वह इस कंपनी में काम कर रही है और अब अचानक में कंपनी द्वारा काम से निकाला गया है। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर उप मंडल अधिकारी पाँवटा साहिब से भी बातचीत की गई थी  उनके सामने कंपनी प्रबन्धन ने दोबारा काम पर रखने का आश्वासन दिया था मगर अब कंपनी ने काम पर नहीं रख रही है जिसके बाद वह अपनी समस्या को लेकर डीसी के पास पहुंचे है।

  उधर महिलाओं के साथ धरने पर बैठे मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने कहा कि कंपनी लगातार मनमाना रवैया अपनी हुई है और संबंधित विभाग भी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है उन्होंने कहा कि उप मंडल स्तर पर अधिकारियों के सामने इस मामले को उठाया गया था मगर समस्या अभी भी बरकरार है।