नाहन में राज्य स्तरीय अंडर 18 कबड्डी प्रतियोगिता शुरू, DC सिरमौर प्रियंका वर्मा ने किया शुभारंभ

    0
    1413

    नाहन :  सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज अंडर 18 राज्यस्तरीय कब्बडी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। 2 दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ DC सिरमौर प्रियंका वर्मा द्वारा किया गया।

     कबड्डी एसोसिएशन द्वारा आयोजित की जा रही इस प्रतियोगिता में हिमाचल के विभिन्न जिलों से करीब 35 पुरुष और महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है। इस प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

    मीडिया से बात करते हुई डीसी प्रियंका वर्मा ने कहा कि खेलों का जीवन में विशेष महत्व रहता है ऐसे में पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को खेल कूद में भी ल रुचि लेनी चाहिए क्योंकि मौजूदा समय के भीतर खेलों में भी युवा अपना अच्छा भविष्य बना सकते हैं और इसकी कई संभावनाएं है।

    उन्होंने कहा कि युवाओं को अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और फिर उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए जी जान से मेहनत करनी चाहिए।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here