23 मार्च को श्री सनातन चैरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी का होगा शुभारंभ, कार्यक्रम में कई धार्मिक संस्थाएं होगी शामिल

    0
    162

    नाहन : श्री सनातन चैरिटेबल वेलफेयर सोसायटी नाहन का 23 मार्च को हिंदू आश्रम से शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर आज नाहन में समिति से जुड़े पदाधिकारी मीडिया से रूबरू हुए।

    श्री सनातन चैरिटेबल वेलफेयर सोसायटी के सचिव राजीव शर्मा ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि बताया 23 मार्च को हिंदू आश्रम में दोपहर बाद करीब 3 बजे से सोसायटी का शुभारंभ किया जाएगा। इस शुभांरभ मौके पर मुख्य अतिथि स्वामी तीर्थानन्द जी महाराज अध्यक्ष ऋर्षि मार्कण्डेश्वर धाम समिति बोहलियों होंगे। इस अवसर पर नाहन नगर की प्रतिष्ठित धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।  इस दिन शहीदी दिवस के उपलक्ष में सभी सदस्य शहीदी स्मारक पर जाकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। इस अवसर पर श्री राम जन्म भूमि आंदोलन में योगदान देने वाले रामभक्तों को सम्मानित भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त नाहन नगर के जिन उत्कृष्ट बंधुओं ने सनातन धर्म के लिए श्रेष्ठ कार्य किया है उनको भी सम्मानित किया जाएगा।

     उन्होंने कहा कि समिति के गठन का मकसद सनातन धर्म का प्रचार करना और सनातन धर्म से जुड़े लोगों की हर संभव मदद करना है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आतंकवाद से भी खतरनाक चिट्टे की समस्या है इसके लिए समिति द्वारा एक मुहिम शुरू की जाएगी जिसमें संस्कार और सेवा के माध्यम से युवाओं को इस दलदल से बाहर निकलने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा बच्चों और महिलाओं उत्थान के लिए भी समिति कार्य करेगी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here