मुख्यमंत्री ने परिवार सहित त्रिवेणी संगम में किया पवित्र स्नान

    0
    224

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज प्रयागराज महाकुुंभ में अपने परिवार के सदस्यों के साथ त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। इस अवसर पर उन्होंने पूजा-अर्चना भी की।
    ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि महाकुंभ हमारी समृद्ध संस्कृति, आस्था और विश्वास को प्रतिबिंबित करता है। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से ही भारतीय संस्कृति सम्पूर्ण विश्व में विशिष्ट स्थान रखती है और इतिहास के पन्नों में यह बात प्रमाणित है।

    इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी व विधायक कमलेश ठाकुर, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित थे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here