धर्म सिंह बने सिरमौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष

    0
    213

    नाहन: सिरमौर प्रेस क्लब के चुनाव आज सर्वसम्मति से संपन्न हो गए। धर्म सिंह को क्लब का अध्यक्ष तथा सतीश शर्मा को महासचिव चुना गया।

    नाहन लोक निर्माण विश्रामगृह में संपन्न चुनावों में क्लब के कुल 36 मतदाता सदस्यों में से 24 ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया। चुनाव सर्वसम्मति से शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गए।

    नवनिवार्चित कार्यकारिणी के साथ नाहन प्रेस क्लब के सभी सदस्यों ने शनिवार को जिले के उपायुक्त का कार्यभार देख रहे अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट श्री एल. आर. वर्मा से भेंट की तथा उनका नई कार्यकारिणी से परिचय कराया। प्रेस क्लब के सदस्यों ने जिला प्रशासन से प्राप्त सहयोग के लिए प्रशासन का धन्यवाद किया।

    क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्म सिंह ने बताया कि निकट भविष्य में क्लब की कार्यकारिणी की बैठक बुलाई जाएगी जिसमें पत्रकारों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here