राष्ट्रीय पेंशन दिवस पर जिला सिरमौर में आज विभिन्न स्थानो पर कार्यक्रम आयोजित हुए। इसी कड़ी में बिजली बोर्ड से सेवानिवृत हुए कर्मचारी ने नाहन में कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बिजली बोर्ड से सेवानिवृत हुए कर्मचारियों के साथ हो रहे सौतेले व्यवहार को लेकर चिंता जताई गई।
मीडिया से बात करते हुए बिजली बोर्ड पेंशनर्स एसोसिएशन के महासचिव कमलेश पुंडीर ने बताया कि पेंशन सेवानिवृत कर्मचारी का एकमात्र सहारा होता है परंतु बिजली बोर्ड से सेवानिवृत हुए कर्मचारियों को अभी तक ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ नहीं मिल पा रहा है जो की दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि जो भी कर्मचारी सेवानिवृत हो रहे हैं उन सभी को ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ दिया जाए।
उन्होंने बताया कि आज के दिन डीएस नाकारा को याद किया गया जिनके संघर्षों के बाद 17 दिसंबर 1982 में सुप्रीम कोर्ट ने पेंशनरों के हक में फैसला सुनाया था। तब से आज का दिन पेंशनर दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज इस कार्यक्रम में बिजली बोर्ड से सेवानिवृत हुए कर्मचारियों से संबंधित समस्याओं पर भी मंथन किया गया साथ ही 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सेवानिवृत कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।


