संगड़ाह के जामल गांव में गिरी आसमानी बिजली, राख हुआ रिहायशी मकान

    0
    466

    नाहन : सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह की नौहराधार तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव जामल में आसमानी बिजली गिरने से एक मकान जलकर राख हो गया। गनीमत यह रही की इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

    आसमानी बिजली गिरने से पीड़ित परिवार के करीब 2 लाख के गहने, डेढ़ लाख की नकदी, 1 बंदूक, राशन व कपड़ों सहित घर का सारा सामान जलकर राख हो गया । जानकारी के अनुसार पीड़ित रामलाल शर्मा का परिवार अपने 1 रिश्तेदार के घर शादी समारोह में गया हुआ था और यहां केवल उनकी बहन दया देवी व भांजी थी। दोनों l उस वक्त रसोई में आग सेक रहे थे जब अचानक साथ लगते कमरे मे जोरदार धमाका के साथ आग की लपटें उठी। समय रहते दोनों रसोई से बाहर भागी, हालांकि हादसे में दया देवी आंशिक रूप से घायल हुई। बिजली की आवाज सुन व घर से आग की लपटों को देखकर गांव वाले भी मौके पर पहुंचे, मगर आग इतनी तेजी से फैली कुछ राख हो गया। 

    स्थानीय गवाही पंचायत की प्रधान सीमा धीमान ने बताया कि, रविवार को पटवारी द्वारा घटनास्थल पर पहुंच कर पहुंचकर नुकसान की रिपोर्ट तैयार की गई है और अब तक प्रशासन की ओर से कोई तुरंत राहत नहीं मिली है। उन्होंने सिरमौर जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार से जल्द प्रभावित परिवार की मदद की अपील की। 

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here