ड्रॉप ऑफ होप ने जनवरी माह में किया 57 यूनिट रक्तदान

    0
    236

    नाहन :  “ड्रॉप ऑफ होप” (Drop of hope) के अध्यक्ष ईशान राव ने बताया कि जनवरी महीने में “ड्रॉप ऑफ होप” के सदस्यों ने 57  यूनिट रक्तदान किया है। जिसमे O- की 1 यूनिट, O+ की 11 यूनिट, A- की 3 यूनिट, A+ की 5 यूनिट, Ab- की 2 यूनिट, Ab+ की 3 यूनिट, B- की 2 यूनिट, B+ की 8 यूनिट दिया ये सब यूनिट  मेडिकल कॉलेज नाहन में दान किया गया।  वहीं दिल्ली आर्मी हॉस्पिटल में AB+ की 1 यूनिट को रजित कँवर ने पूरा कराया और IGMC शिमला में 9 यूनिट और पीजीआई चंडीगढ़ में 2 यूनिट कपिल नेंगी ने पूरी कराई है। चंडीगढ़ पीजीआई में 5 यूनिट सलमान खान ने अखिल माहेश्वरी ने 5 यूनिट्स पंचकूला में जिला सिरमौर के मरीजो के लिए पूरा कराया।  

    बता दे कि ड्रॉप ऑफ होप का गठन  7 दोस्तों की टोली ने 2013 में किया था जिसके सूत्रधार ईशान राव बने थे।  इस समिति ने 2018 में अपना एक व्हाट्सप्प ग्रुप बनाया जिसमे मौजूदा समय में 1000 के करीब सदस्य है।  जो हर दम लोगों की मदद के लिए तैयार रहते है।  खास बात यह है कि समूह की सीमा केवल शहर तक ही सीमित नहीं रह गई है, बल्कि आईजीएमसी (IGMC), पीजीआई चंडीगढ़ (PGI Chandigarh) व मेडिकल कॉलेज 32 सेक्टर तक भी रक्तदाता एक कॉल पर ब्लड डोनेट करने पहुंच जाते हैं। धीरे-धीरे युवाओं की टोली में रक्त दाताओं का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। समूह में रक्तदान के लिए युवक-युवतियों के साथ अब महिलाएं भी जुड़ गई हैं।

     उल्लेखनीय है कि सवाई जयपुर अवॉर्ड्स 2023’ वार्षिक पुरस्कार समारोह में भी “ड्रॉप ऑफ होप” (Drop of hope) को सम्मानित किया जा चुका है।  

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here