नाहन : सिरमौर जिला के दुर्गम गिरिपार इलाके में दीपावाली का जश्न लगातार जारी है क्षेत्र में 3 से 4 दिन तक दीपावली का त्यौहार मनाया जाता है। मंगलवार सुबह करीब 4:00 बजे गिरीपार इलाके के कई गांव में मशाल यात्राएं निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पारंपरिक ढोल नगाड़ों की धुनों पर लोगो ने रासा नृत्य भी किया ।
स्थानीय महिलाओं द्वारा मेहमानों के लिए विशेष रूप से पहाड़ी व्यंजन तैयार किये जाते है। महिलाएं यहां दीपावली से एक माह पहले ही तैयारी में जुट जाती है कुछ पहाड़ी व्यंजन ऐसे हैं जिनको तैयार करने में लंबा वक्त लगता है।
स्थानीय महिलाओं ने बताया कि उनके द्वारा यहां दीपावली के लिए मुड़ा, शाकली, तेल पक्की और सीड़ू जैसे कई प्रकार के व्यंजन तैयार किए जाते है।महिलाओं ने बताया कि इलाके में पारंपरिक तरीके से दीपावली का पर्व मनाया जाता है जो तीन से चार दिनों तक चलता रहता है।


